Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत:मेरठ हाईवे पर रोडवेज और बारात लेकर जा रही बस भिड़ीं, 12 घायल, 4 रेफर

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं के मेरठ हाईवे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हैं। 4 लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसा उझानी थाना क्षेत्र में उझानी-बरेली हाईवे पर अब्दुल्लागंज मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र के बाराकलां गांव से शादी समारोह निपटाकर कासगंज के नगला भम्मा (थाना सहावर) लौट रही थी। बस में बाराती सवार थे। जैसे ही बस अब्दुल्लागंज मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देखें 3 तस्वीरें… 14 वर्षीय कृष्ण, कछला निवासी, 21 वर्षीय सोनू, निवासी कासगंज, 35 वर्षीय योगेश, निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक किशोर भी शामिल है, जो बारात के साथ गया था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने चार गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मोड़ पर हादसों का इतिहास? स्थानीय लोगों का कहना है कि अब्दुल्लागंज मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मोड़ पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही को वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों से उनके अपने छीन लिए। जो बस खुशियों के गीतों के साथ घर लौट रही थी, वही कुछ ही पलों में सिसकियों से भर गई। हाईवे पर बिखरे कांच और टूटी सीटें इस बात की गवाही दे रही थीं कि टक्कर कितनी भयावह रही होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाइक टकराई, सीमेंट कैप्सूल में लगी आग:मुरादाबाद-आगरा हाईवे डेढ़ घंटे जाम रहा, युवक घायल, चार फायर स्टेशन से गाड़ियां पहुंची
    Next Article
    ‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब:14 कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था और फिटनेस का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment