Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर पर चढ़कर 6 मिनट में दागी 8 गोलियां- VIDEO:गोरखपुर में छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर जड़े थे थप्पड़, दूर खड़ी की थी गाड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छात्र नेता के घर चढ़कर मनबढ़ों ने 6 मिनट में 8 गोलियां दागी थीं। घर में घुसकर छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर थप्पड़ जड़े थे। आरोपी बार-बार छात्र नेता को पूछ रहे थे। उसे बुलाने के लिए परिवार को पिस्टल दिखाकर प्रेशर बना रहे थे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गया है। जिसमे 3 आरोपी छात्र नेता के घर जाकर बवाल करते और गोली चलाते दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी आर्थक गोली चलाते हुए दिख रहा है। घटना के कुछ ही घंटो बाद कोतवाली के साथ अन्य थानों की भी पुलिस ने घेराबंदी कर फार्च्यूनर से भाग रहे आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर बरही कोठी निवासी आर्थक सिंह, तिवारीपुर सुर्यकुंड के अनीश शुक्ला और देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह का नाम शामिल है। अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली घर पर चढ़कर मारपीट और गोली चलाने वाले तीनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। बोले- अच्छे घर के हैं, आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। वहीं पुलिस ने जब तीनों का रिकार्ड खंगाला तो पहले से उनपर कई गंभीर मुकदमें दर्ज मिले। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने सारी बात बताई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अवैध पिस्टल से छात्र नेता के घर पर गोलियां चलाई थीं। प्लान बनाकर आए थे, घर से दूर लक्जरी गाड़ी छोड़ दी थी। जिसमे और भी लड़के सवार थे। आर्थक पर दर्ज हैं 5 मुकदमा आर्थक सिंह के पिता आदित्य सिंह भाजपा से जुड़े हैं। आर्थक सिंह कुशीनगर जिले में डांसर को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में भी आरोपी है। आर्थक पर वर्ष 2022 में कैंट थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा कैंट में ही मारपीट का केस दर्ज है। खोराबार में गैर इरादत हत्या, मारपीट का केस दर्ज है। कुशीनगर के रामकोला थाना में डांसर के साथ गैंगरेप, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आर्थक के साथी अनीश शुक्ला पर हत्या की कोशिश, मारपीट और एससी एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमा दर्ज है। विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह पर देवरिया और गोरखपुर के थानों में कुल 5 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को अरेस्ट कर देर शाम जेल भिजवा दिया। रविवार को 2 और आरोपी पकड़े गए घटना वाले दिन आर्थक सिंह के साथ फार्च्यूनर से 5 से अधिक लड़के अलीनगर छात्र नेता के घर आए थे। इसमे से आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन छात्र नेता के घर गए। बाकी लड़के गाड़ी में बैठे थे। रविवार को दो और आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपियाें के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। बर्थडे में बनी योजना, दोस्त के लिए चलाई गोलियां सूत्रों की मानें तो 19 फरवरी को आर्थक सिंह का जन्मदिन था। इस दौरान आर्थक, अनीश शुक्ला और विपिन ने जमकर शराब पार्टी की थी। इस दौरान अनीश ने उज्जवल से अपनी दुश्मनी के बारे में बताया था। तभी एक मत होकर सभी ने उज्जवल पर हमला करने की याेजना बनाई थी। शुक्रवार रात भी आर्थक दोस्तों के साथ पार्टी किया। इसके बाद सभी एक साथ छात्र नेता के घर गए। वहां छात्र नेता मौजूद था। आर्थक के घर आने पर खतरा भांपकर वह पीछे के दरवाजे से भाग निकला। छात्र नेता ने ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची थी। इस बार आर्थक की खुल सकती है हिस्ट्रीशीट वर्ष 2025 में कुशीनगर की डांसरों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। इसमे आर्थक समेत सभी आरोपी गोरखपुर के थे। आरोपियों ने डांसर काे अगवा करके गैंगरेप किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर के तत्तकालिन एसएसपी ने सभी आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड निकलवाकर हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया था। छात्र नेता की मां की तहरीर पर केस दर्ज गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी के छात्र नेता उज्जवल यादव की मां संध्या यादव की तहरीर पर आर्थक सिंह, महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, सक्षम शुक्ला और 2-3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संध्या ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आर्थक सिंह अपने साथियों के साथ घर चढ़ गए। घर पर चढ़कर चिल्लाकर रहे थे कि उज्जवल कहां है, उसे बुलाओ, उसकी हत्या कर देंगे। संध्या ने बताया कि शोर सुनकर घर के दरवाजे पर गई तो वहां आर्थक सिंह सभी आरोपियों के साथ असलहा लेकर खड़ा था। मेरे जाने पर गालियां देते हुए उज्जवल को बुलाने के लिए कहा। मैंने शांत होने के लिए कहा तो मेरा मुंह दबाकर थप्पड़ मारते हुए घर के अंदर घुस गए। घर पर आरोपियों ने मुझे मारने के लिए कई राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान जान बचाने के लिए घर के एक कमरे में घुस गई। शोर सुनकर आसपास के कई लोग एकत्रित हुए, तब आरोपी फायरिंग करते हुए बाहर निकल गए। छात्र नेता की मां ने आरोप लगाया है कि आर्थक सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसपर कई मुकदमा दर्ज है। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। कभी भी आरोपी घरवालों के साथ अनहोनी घटना कर सकते हैं। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया गया है। जांच कर अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बाईपास पर खुला 20 फीट गहरा मैनहोल:भास्कर की खबर के बाद प्रशासन जागा, ढक्कन लगवाया, दो बार टूटा था ढक्कन
    Next Article
    खाना न बनाने पर प्रेशर कूकर से पत्नी की हत्या:शराब के नशे में पति ने किए सिर पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment