Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाना न बनाने पर प्रेशर कूकर से पत्नी की हत्या:शराब के नशे में पति ने किए सिर पर ताबड़तोड़ वार, मौके पर तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की प्रेशर कुकर से वार कर हत्या कर दी। शराब के नशे में आया और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी घायल होकर नीचे गिर गई सिर से अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। 35 साल का साथ एक ही रात में खत्म हो गया। वारदात के बाद आरोपी पति वहीं झोपड़ी में नशे की हालत में सो गया। रात भर किसी को भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह जब आसपास के लोगों ने झोपड़ी में खून से सना फर्श और महिला का शव देखा, तो इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना हनुमान पड़रा मोहल्ले की है। यहां रहने वाला कपूर एक कारपेट कंपनी में मजदूरी करता है। वह पत्नी चंदा के साथ आकेले झोपड़ी में रहता है। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में घर लौटा। घर पहुंचते ही उसका खाना मांगा। जिसपर चंदा ने कहा कि खाना नहीं बना है। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि कपूर ने पास में रखा प्रेशर कुकर उठाया और चंदा के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ी। अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात की रात में हत्या करने के बाद वह नशे में वहीं पर सो गया। सुबह जब पड़ोसियों ने झोपड़ी में खून पड़ा देखा तो संदेह हुआ। पास जाने पर चंदा की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी नितेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी कपूर को मौके से ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। निसंतान दंपति, 35 साल पुराना रिश्ता पड़ोसियों के अनुसार, कपूर और चंदा की शादी करीब 35 साल पहले हुई थी। दोनों निसंतान थे और सामान्य आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रहे थे। मृतका का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा इलाके में है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन शराब को लेकर घर में झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी। बढ़ते घरेलू विवादों पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है, यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत से उपजे विवादों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। छोटी-सी बात पर रिश्तों का इस तरह खत्म हो जाना समाज के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़ा: कानपुर में लोगों ने पिटाई की कानपुर में 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। महिला ने उसे टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर पर चढ़कर 6 मिनट में दागी 8 गोलियां- VIDEO:गोरखपुर में छात्र नेता की मां का मुंह दबाकर जड़े थे थप्पड़, दूर खड़ी की थी गाड़ी
    Next Article
    बुलंदशहर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गृह कलेश से परेशान होकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment