Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो दिन रहेंगे सांसद:आदित्य यादव कल पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं और आमजन से करेंगे संवाद

    7 hours ago

    1

    0

    सांसद आदित्य यादव शनिवार और रविवार को बदायूं और संभल जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद आदित्य यादव शनिवार, 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बदायूं में अपने आवास (डीएम रोड, सिविल लाइंस) पर रहेंगे। यहां वे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मिलेंगे। इसके बाद, रविवार, 9 अगस्त को वे संभल जिले के बबराला स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निरीक्षण भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई और मुलाकात का कार्यक्रम करेंगे। जनसंपर्क कार्यक्रमों के अतिरिक्त, सांसद अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और निजी आयोजनों में भी भाग लेंगे। समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबकर मौत:श्रावस्ती में मिला था शव, पुलिस के प्रयासों से तीसरे दिन परिजनों ने की पहचान
    Next Article
    पीलीभीत में सफाईकर्मी की पिटाई:आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी पर आरोप, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment