Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सफाईकर्मी की पिटाई:आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी पर आरोप, वीडियो वायरल

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सफाईकर्मी युवक के साथ आरपीएफ जवान और एक रेलवे कर्मचारी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सलीम खान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मोहल्ला साहूकारा में सफाई का काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद सलीम एक चबूतरे पर आराम करने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरपीएफ जवान सुरेश यादव, एक रेलवे कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और बिना किसी कारण सलीम से गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के अनुसार, जब सलीम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वे सलीम को घसीटते हुए रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सलीम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में बात करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में सलीम को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सलीम का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी आरपीएफ जवान व रेलवे कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पूरनपुर थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दो दिन रहेंगे सांसद:आदित्य यादव कल पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं और आमजन से करेंगे संवाद
    Next Article
    बीजेपी जिलाध्यक्ष के जेठ पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:खेत पर हुए विवाद के दौरान हंसिए से फाड़ दिया था पेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment