Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा के मंडप में प्रॉपर्टी डीलर ने रचाई शादी:बस्ती में शादी के दिन घर में घुसकर धमकाया- बारात लाए तो अंजाम बुरा होगा, GIC प्रिंसिपल पिता बोले- बेटा बच गया

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में एक दरोगा की शादी के लिए सजे मंडप में आखिरी वक्त में उसकी दुल्हन से शादी रचा ली। दोनों के बीच 5 साल से अफेयर था। पर लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को शादी तय थी। मैरिज हॉल और मंडप भी सज चुका था। प्रॉपर्टी डीलर ब्वॉयफ्रेंड ने इसकी भनक लगते ही खुद की शादी के कार्ड छपवा लिए। इसके बाद शादी के दिन ही सुबह-सुबह दरोगा के घर पहुंच गया। परिवार वालों को धमकी दी कि अगर बारात लेकर आए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के खौफ में दरोगा के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। दरोगा के घर से निकलकर मैरिज हॉल पहुंचा और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। दरोगा के पिता ने कहा- सही समय पर हमें दुल्हन के अफेयर के बारे में पता चल गया, हमारा बेटा तो बाल-बाल बच गया। हमें अब अपनी इज्जत और नहीं लुटवानी... कोई कार्रवाई नहीं करनी...। घटना दुबौलिया थानाक्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से... दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव निवासी जॉन मेजर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वर्तमान में लखनऊ में पोस्टेड हैं। जॉन मेजर के पिता धर्मराज चौधरी उत्तराखंड में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। जॉन मेजर की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वां नगर निवासी स्व. धुव्रचंद्र चौधरी से तय हुई थी। ध्रुवचंद्र चौधरी ग्राम सचिव थे। उनके निधन के बाद उनकी जगह बेटा नौकरी कर रहा है। 20 अप्रैल को शादी के डेट तय हुई थी। सभी रिश्तेदारों में कार्ड बंट गए थे। मैरिज लॉन भी बुक हो गया था। सोमवार को बारात निकलने वाली थी, तभी दोपहर सुबह करीब 11:30 बजे मेंहदावल थाना क्षेत्र बड़ी पट्‌टी गांव का रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर सर्वेश सिंह उनके घर पहुंचा। सर्वेश सिंह ने दरोगा जॉन मेजर के परिवार को धमकाते हुए कहा- मनीषा सिर्फ मेरी है... हमारा 5 साल से अफेयर है। अगर आज बारात लेकर आए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। जिसके बाद दरोगा के पिता धर्मराज ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। उसी मंडप में बदला दूल्हा, लोगों को भनक तक नहीं लगी इधर मनीषा के गांव मड़वां नगर में मैरिज लॉन सजा हुआ था। रात तक बारात नहीं पहुंची तो सभी परेशान होने लगे। रात करीब 11:30 बजे सर्वेश दुल्हे की ड्रेस में बारात लेकर पहुंचा। मनीषा के परिवार को पूरी बात पता चली तो लोकलाज के डर से वे भी इस शादी को तैयार हो गए। मनीषा ने भी शादी के लिए हामी भर दी। जिस मैरिज लॉन में दरोगा जॉन मेजर और मनीषा की शादी होनी थी। उसी में सर्वेश सिंह और मनीषा की शादी हुई। बारात में शामिल रिश्तेदारों को छोड़कर बाकी किसी को भी दूल्हा बदलने की भनक तक नहीं लगी। दरोगा के पिता बोले- ऐन टाइम पर अफेयर पता चल गया, मेरा बेटा तो बच गया दरोगा जॉन मेजर के पिता धर्मराज चौधरी ने कहा- ये तो गनीमत है कि ऐन टाइम पर हमें दुल्हन के अफेयर के बारे में पता चल गया। मेरे बेटे की जिंदगी खराब होने से बच गई। हालांकि दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड जब घर आया था तो हमने डायल-112 पर सुरक्षा के लिए कॉल कर दी थी। पर अब हमें कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हमने शादी तोड़ दी है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सिद्धार्थनगर में डॉक्टर और MBBS स्टूडेंट की डूबने से मौत:छात्र के पिता ऑटो ड्राइवर; चंदा जुटाकर बेटे की लाश लेने आ रहे सिद्धार्थनगर में सोमवार को जूनियर डॉक्टर और MBBS सेकंड ईयर के छात्र की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के दोस्तों के साथ राप्ती नदी में दोनों नहाने पहुंचे थे। उन्हें डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। पुलिस ने 3 गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब 3 घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतक डॉक्टर बस्ती का, जबकि MBBS छात्र राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में वकीलों के चैंबरों में लगी आग, VIDEO:कई चैंबर जले, केस से जुड़े अहम दस्तावेज और फर्नीचर हुए राख
    Next Article
    अयोध्या में जाम से निजात दिलाने को 52 बैरियर हटे:लोग अब बिना रोक टोक जा सकेंगे, ट्रायल होने के बाद लिया निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment