Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप:बेटियां पैदा होने पर पिटाई, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि लगातार बेटियां पैदा होने के कारण उसे प्रताड़ित किया गया। मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र का है। 2007 में हुई थी शादी पीड़िता की शादी 5 मई 2007 को उझानी कोतवाली क्षेत्र के रौली गांव निवासी युवक से हुई थी। एफआईआर के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर ताने देते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला का कहना है कि उसके परिजनों ने शादी में करीब नौ लाख रुपये खर्च किए थे। चार बेटियां होने पर बढ़ा उत्पीड़न पीड़िता के अनुसार, उसे लगातार चार बेटियां हुईं, जिसके बाद सास और अन्य ससुरालियों का व्यवहार और कठोर हो गया। आरोप है कि इसी कारण उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गईं। पति पर अवैध संबंध का भी आरोप महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति के अपनी देवरानी की छोटी बहन से अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया, तो 27 फरवरी को पति, सास और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, देवरानी और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में 489 स्थानों पर होलिका दहन:SDM ने कहा- उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
    Next Article
    इमरजेंसी में बाहरी व्यक्ति ने मरीज को इंजेक्शन लिखे:बाहर से मंगवाए, सीएमएस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment