Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में 489 स्थानों पर होलिका दहन:SDM ने कहा- उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

    1 hour ago

    1

    0

    मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में होली पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष तहसील क्षेत्र के कुल 489 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना कुमारगंज में 104 स्थानों पर, थाना खण्डासा में 130 स्थानों पर तथा थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र में 255 स्थानों पर रविवार रात होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी निर्धारित स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपद्रव मचाने वाले तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में होलिका दहन स्थल पर संबंधित थाने के चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय पुलिस चौकी या थाने को दी जाएगी, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए होलिका दहन स्थलों पर सिपाहियों के साथ-साथ स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन का लक्ष्य है कि होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर सरकारी अस्पतालों का समय बदला:ओपीडी 11 बजे तक, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी
    Next Article
    बदायूं में विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप:बेटियां पैदा होने पर पिटाई, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment