Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद केस:अगली सुनवाई 23 मार्च को, सिविल जज कोर्ट में बहस जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहा है, जहां फिलहाल इसकी सुनवाई योग्यता पर बहस जारी है। यह मुकदमा साल 2022 में दायर किया गया था। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल इसके मुख्य वादी हैं। उनके साथ कुछ अधिवक्ता और अन्य हिंदूवादी नेता भी वादी पक्ष में शामिल हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि जामा मस्जिद स्थल पर पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था। उनका आरोप है कि आक्रमणकारियों ने बाद में इसकी आकृति बदलकर मस्जिद का रूप दे दिया। महासभा का यह भी कहना है कि वहां मौजूद शिवलिंग अब भी शहर के दरीबा मंदिर में स्थापित है। इस मामले में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी है। वर्तमान में मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी है। इंतजामिया कमेटी का दावा है कि यह स्थल हमेशा से मस्जिद ही रहा है और वहां किसी मंदिर का कोई अस्तित्व नहीं था। मुस्लिम पक्ष का यह भी तर्क है कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है। फिलहाल, अदालत में इस बात पर बहस चल रही है कि यह प्रकरण सुनवाई के योग्य है अथवा नहीं। कोर्ट ने अब 23 मार्च को मामले की अगली सुनवाई नियत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शराब के नशे में बडे़ भाई की हत्या:छोटे भाई ने सब्बल से पीटा, लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा था
    Next Article
    मथुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:छोटे भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment