Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं पुलिस प्रदेश में नंबर वन:जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान, पूरे 135 नंबर मिले

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। फरवरी माह के मूल्यांकन में जिले को सभी मानकों पर पूरे 135 अंक मिले हैं। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी और आईजीआरएस टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पर शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में बदायूं पुलिस ने फरवरी माह में प्रदेशभर में बाजी मारी। शासन द्वारा जारी आईजीआरएस पोर्टल की मूल्यांकन रिपोर्ट में बदायूं को प्रदेश के 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतों की मार्किंग और अग्रसारण, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों द्वारा श्रेणीकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय की समीक्षा और फील्ड विजिट रिपोर्ट जैसे सभी मानकों पर जिले को पूरे अंक मिले। खास बात यह रही कि पूरे महीने कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गया। जिले के कुल 22 थानों में से 19 थानों का प्रदर्शन भी प्रदेश में अव्वल रहा, जिसे पुलिस प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया है। इस उपलब्धि पर एसएसपी ने एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी, आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज और पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट रेलवे स्टेशन रोड पर जाम की समस्या:स्कूली बच्चे और राहगीर घंटों फंसे रहने को मजबूर
    Next Article
    तहसीलदार का पेशकार 25 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:कासगंज में एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा, वारिस का नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment