Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में एडिशनल SP ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया:दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। यह अभियान बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया, जहां संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। शामली से आने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में डायल 112 को भी शामिल किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। बॉर्डर चौकियों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए यह कदम उठाया गया। एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा मजबूत करने, बाजारों में पैदल गश्त करने और संदिग्ध लोगों की पहचान कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा। देर रात चेकिंग के लिए पहुंचे एडिशनल एसपी को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर का AQI 278 पहुंचा:सांस लेना मुश्किल, मिड मार्च में घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 3.64 अरब बकाया, SDO-JE को नोटिस:35 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिल बाकी, पावर कॉरपोरेशन ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment