Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर का AQI 278 पहुंचा:सांस लेना मुश्किल, मिड मार्च में घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और सीने में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम में यह बदलाव अप्रत्याशित था। रात तक आसमान साफ था, लेकिन सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई और हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। हवा की रफ्तार केवल 3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। AQI का 278 पर पहुंचना PM2.5 और PM10 कणों के उच्च स्तर को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह स्थिति आसपास के अवैध केमिकल गोदामों, पेपर मिलों, पुराने टायर जलाने वाली फैक्ट्रियों और धूल-धुंआ फैलाने वाले उद्योगों के कारण उत्पन्न हुई है। चरथावल रोड, भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड जैसे इलाकों में पहले से ही खराब हवा की शिकायतें थीं, जो अब पूरे जिले में फैल गई हैं। स्थानीय निवासी राजकली देवी ने बताया, 'सुबह बाहर निकलने पर सांस लेने में दिक्कत हुई। आंखों में जलन और गले में खराश महसूस हुई। मिड मार्च में इतना घना कोहरा और खराब हवा असामान्य है।' इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मौसम का सरप्राइज, अचानक लौटा कोहरे का पहरा:सुबह जीरो विजिबिलिटी और दोपहर में उमस वाली गर्मी, 15 मार्च के बाद ही मिलेगी तपिश से राहत
    Next Article
    बागपत में एडिशनल SP ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया:दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment