Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं तहसील में सुनवाई के दौरान व्यक्ति की मौत:एसआईआर नोटिस पर पहुंचे व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरे

    18 hours ago

    1

    0

    बदायूं की सदर तहसील परिसर में बुधवार दोपहर एसआईआर नोटिस की सुनवाई के लिए पहुंचे 55 वर्षीय सत्यपाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मंडी समिति निवासी सत्यपाल पुत्र बिहारीलाल दोपहर करीब तीन बजे सदर तहसील पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें एसआईआर का नोटिस मिला था, जिसकी सुनवाई के लिए वे घर से निकले थे। सुनवाई के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद तहसील कर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत सत्यपाल को संभाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीएम सदर मोहित सिंह ने बताया कि सत्यपाल ने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद वे बैठते चले गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाल संजय सिंह ने जानकारी दी कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:एक साल से नहीं मिला वेतन, नई एजेंसी में समायोजन की मांग की
    Next Article
    SBI सिक्योरिटीज के नाम पर 35.70 लाख की ठगी:फर्जी IPO और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से युवक ठगा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment