Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा कल से शुरू:बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का कासगंज तक विस्तार

    5 hours ago

    2

    0

    बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का इंतजार सोमवार, 27 मई से समाप्त हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कासगंज तक किया गया है। इस विस्तार से बदायूं, कासगंज और एटा के यात्रियों को दिल्ली तक बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन बदायूं रेलवे स्टेशन से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम में सपा सांसद आदित्य यादव, सदर विधायक महेश गुप्ता और एमएलसी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह विशेष गाड़ी बदायूं से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए रात 8:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी कोच, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 07 आरक्षित कुर्सीयान और 01 वातानुकूलित चेयरकार शामिल हैं। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह पहल क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 5 फीट लंबा पाइथन-प्रजाति का अजगर मिला:20 किलो का वजनी सांप गेहूं के खेत में घूम रहा था; टिकरी जंगल में छोड़ा
    Next Article
    हाईटेक तकनीक से लैश होगा नगर निगम का कंट्रोल रूम:बारिश की जानकारी सटीक मिलेगी, पहले ही जलभराव की कमी दूर कर ली जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment