Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधनू में जल महोत्सव:ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पानी की टंकी समर्पित की

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू विकास खंड की ग्राम पंचायत हरदौली में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत “जल महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। नव निर्मित पानी की टंकी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन और हवन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सहायक अभियंता जल निगम वीपी सिंह, ग्राम प्रधान सीता देवी एवं सचिव दीपा सिंह ने पारंपरिक रूप से जल अर्पित कर जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान नव निर्मित पानी की टंकी को ग्रामवासियों को समर्पित करते हुए जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि वीपी सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके और जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से गांव के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाने की समस्या से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड से महेंद्र सक्सेना ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और पानी के सदुपयोग पर जोर दिया। वहीं कंपनी के प्रतिनिधि नूतन चौहान ने लोगों से अपील की कि वे पानी की बर्बादी रोकें और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। अधिकारियों ने बताया कि “जल महोत्सव 2026” का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस आयोजन ने न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि गांव में सामूहिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। कार्यक्रम में जल निगम के अवर अभियंता राघवेन्द्र सिंह, टीपीआई मान्धाता सिंह, डीपीएमयू के जिला समन्वयक देवेश दुबे सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से वार किया:बात करने का दबाव बना रहा था, खुद को भी घायल किया; गर्दन पर गहरा जख्म
    Next Article
    कौशांबी-प्रयागराज में कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न:राजेश तिवारी ने की अध्यक्षता, बोले- बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment