Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधूना में देवरानी-जेठानी अपने 5 बच्चों के साथ लापता:दोनों के पति बाहर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, पुलिस ने जेठ की तहरीर पर दर्ज की गुमशुदगी

    13 hours ago

    1

    0

    औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम बन्थरा से एक ही परिवार की दो महिलाएं अपने पांच बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार, बीती की रात की है। ग्राम बन्थरा निवासी आशीष पुत्र रामबाबू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दो भाई अवनीश और आलोक की पत्नियां एक साथ घर से अपने 5 बच्चों के साथ कहीं चली गई हैं। लापता होने वालों में सरिता (26 वर्ष) पत्नी अवनीश सिंह, और उनके दो बच्चे शीतल (6 वर्ष) व शिवान्या (2 वर्ष) शामिल हैं। आशीष ने बताया कि छोटा भाई अवनीश गुड़गांव हरियाणा में रहता है, जहां एक प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरी लापता महिला संजना (31 वर्ष) पत्नी आलोक जिनके तीन बच्चे शिवा (11 वर्ष), रिया (9 वर्ष) और श्रद्धा (7 वर्ष) हैं के साथ लापता है। छोटा भाई आलोक रांची झारखंड में प्राइवेट नौकरी करता है। आशीष ने बताया कि सुबह जब महिलाएं और बच्चे घर में नहीं मिले, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बंथरा निवासी स्व. राम बाबू के चार बेटे हैं। आशीष, आलोक, अवनीश और आशुतोष ये सभी अलग-अलग घर बनाकर रहते है। आलोक और अवनीश बाहर शहर में नौकरी करते हैं जबकि बड़े भाई आशीष और आशुतोष घर पर ही रहकर खेती करते हैं। सबसे बड़े भाई आशीष की शिकायत पर बिधूना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आशीष की तहरीर पर बिधूना थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है-प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज पर मजदूर की मौत:क्रेन का हिस्सा टूटकर गिरने से हुआ था गंभीर घायल
    Next Article
    मऊ साइबर सेल ने 25 लाख के मोबाइल बरामद किए:चोरी और गुम हुए 125 फोन स्वामियों को सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment