Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज पर मजदूर की मौत:क्रेन का हिस्सा टूटकर गिरने से हुआ था गंभीर घायल

    15 hours ago

    1

    0

    रामपुर मनिहारान कस्बे में मंगलवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर एक मजदूर की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का एक हिस्सा टूटकर उस पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना ओवरब्रिज पर चल रहे कार्य के दौरान हुई। क्रेन का अगला हिस्सा टूटकर मजदूर पर गिरने से वह बुरी तरह चोटिल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर, मोहल्ला पल्लीपार निवासी फुरकान पुत्र फुल्लन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राधे श्याम यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में नाले में मिला युवक का शव:परिवार में कोई सदस्य जीवित नहीं, मां-पिता और भाई की हो चुकी मौत
    Next Article
    बिधूना में देवरानी-जेठानी अपने 5 बच्चों के साथ लापता:दोनों के पति बाहर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, पुलिस ने जेठ की तहरीर पर दर्ज की गुमशुदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment