Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बधिर क्रिकेटर आकाश सैनी ने भारत को एशिया कप जिताया:कुशीनगर के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के बधिर क्रिकेटर आकाश सैनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एशिया कप का खिताब दिलाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से कुशीनगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्व का माहौल है। आकाश सैनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत डायमंड क्रिकेट एकेडमी से की थी, जहाँ उन्होंने विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोविड-19 महामारी के बाद वे अपने गृह जनपद लौट आए और वर्तमान में कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान आकाश डिफ क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 20 राष्ट्रीय व जोनल टूर्नामेंट खेले। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण मात्र 17 वर्ष की आयु में उनका चयन भारतीय बधिर क्रिकेट टीम में एशिया कप के लिए हुआ। 18 से 25 फरवरी 2026 तक बाराबती स्टेडियम में आयोजित बधिर क्रिकेट एशिया कप में भारत, नेपाल और श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। आकाश सैनी भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने आकाश की उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और अथक परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिला प्रशासन ने आकाश सैनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उन्हें सम्मानित भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली-रमजान साथ, 540 संदिग्ध पाबंद:जौनपुर में 3183 होलिका दहन स्थल, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    रामपुर में भाभी पर देवर-देवरानी का जानलेवा हमला:गाली-गलौज से मना करने पर लांबा खेड़ा में घर में घुसकर किया वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment