Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली-रमजान साथ, 540 संदिग्ध पाबंद:जौनपुर में 3183 होलिका दहन स्थल, ड्रोन से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    इस साल होली और रमजान एक साथ पड़ने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा और इसके लिए जिले के 3183 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही 540 संदिग्ध लोगों पर पाबंदी लगाई गई है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे जिले को 7 जोन, 28 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विशेष रूप से युवाओं की भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में दो दिनों तक अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। जनता से अपील प्रशासन ने आमजन से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर सुरक्षा की दृष्टि से शाहगंज, सदर, मड़ियाहूं और केराकत तहसील क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया है। जिले में 50 स्थानों को संवेदनशील और 7 स्थानों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष बल तैनात किया जाएगा। पुरानी घटनाओं को देखते हुए चिह्नित लोगों पर पुलिस की 'स्पेशल विंग' नजर रख रही है। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस बल की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9 क्षेत्राधिकारी, 29 थाना प्रभारी, 12 निरीक्षक, 269 उप निरीक्षक, 916 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 190 महिला आरक्षी और 444 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। होली की तैयारी और स्थानों की संख्या पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मछलीशहर में 142, सिकरारा में 139, बदलापुर में 105, शाहगंज में 99, गौराबादशाहपुर में 96 और खेतासराय में 87 स्थानों पर होलिका दहन होगा। कुल मिलाकर जिले के 3183 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। एसपी का संदेश पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 510 लोगों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर आजाद:घर में लगी आग से 5 बच्चों समेत 6 लोगों की हो गई थी मौत
    Next Article
    बधिर क्रिकेटर आकाश सैनी ने भारत को एशिया कप जिताया:कुशीनगर के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment