Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में भाभी पर देवर-देवरानी का जानलेवा हमला:गाली-गलौज से मना करने पर लांबा खेड़ा में घर में घुसकर किया वार

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के लांबा खेड़ा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर देवर यूनिश और उसकी पत्नी महीनूर ने अपनी भाभी अमीर जहां पर बुगदा से हमला कर दिया। आरोप है कि देवर-देवरानी ने भाभी के घर में घुसकर मुर्गा काटने वाले बुगदा (धारदार हथियार) से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय अमीर जहां घर में अकेली थीं। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने केवल इतना कहा था कि घर के सामने शराब पीकर गालियां न दी जाएं। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उन पर हमला किया। हमले के बाद आसपास के लोगों की मदद से हमलावर पति-पत्नी फरार हो गए। पीड़िता के पति के घर पहुंचने पर घायल अमीर जहां को तुरंत टांडा थाने ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। अमीर जहां ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टांडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बधिर क्रिकेटर आकाश सैनी ने भारत को एशिया कप जिताया:कुशीनगर के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    औरैया में जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली:एक विचित्र सेवा समिति ने रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री बांटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment