Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुधवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें

    1 day ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :---दि67 मोदी दूसरी लीड 25 वर्ष ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने के लिए ‘‘हम करके रहेंगे’’ का नारा देते हुए बुधवार को कहा कि यह लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों एवं कड़ी मेहनत से हासिल किया जाएगा।दि114 विपक्ष संपूर्ण लीड प्रदर्शन निर्वाचन आयोग मामले को लेकर फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, हिरासत में लिए गए राहुल और कई अन्य नेता नयी दिल्ली, ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेता निर्वाचन आयोग के मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरे और एक बार फिर राहुल गांधी प्रतिपक्ष की इस मुहिम की अगुवाई करते दिखाई दिए।दि104 विपक्ष प्रदर्शन राहुल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा।दि117 मोदी 25 वर्ष सेवा कर्तव्य और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा करता रहूंगा: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के मौके पर कहा कि वह विकसित भारत बनाने के लिए कर्तव्यबोध और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।अर्थ84 संपूर्ण लीड आरबीआई आरबीआई ने करीब चार साल में पहली बार रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाई, आगे भी वृद्धि के संकेत मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत ब्याज दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया। करीब चार साल में यह रेपो दर में पहली वृद्धि है।अर्थ101 लीड आरबीआई बैंक प्रतिक्रिया आरबीआई का ब्याज दर में वृद्धि का फैसला मौजूदा हालात में नपा-तुला कदम: बैंक अधिकारी मुंबई, शीर्ष बैंक अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी करके मौद्रिक सख्ती के एक नए दौर की शुरुआत करने का भारतीय रिजर्व बैंक का फैसला अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात में एक नपा-तुला कदम है।वि24 नोबेल लीड रसायन हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रासायनिक अणुओं में रहस्यमयी दर्पण छवियों (मिरर इमेज) को सुलझाने के उनके प्रयासों के लिए इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की गई।वि37 घाना दूसरी लीड जयशंकर भारत और घाना अपनी व्यापक साझेदारी को नए क्षेत्रों तक बढ़ाना चाहते हैं: जयशंकर अक्रा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और घाना अपनी व्यापक साझेदारी को दवा, स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल सेक्टर जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।वि30 रूस यूक्रेन दूसरी लीड युद्ध रूस के हवाई हमले में यूक्रेन के कई शहरों में कम से कम 19 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल कीव, रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और करीब एक दर्जन अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें चार बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।खेल13 खेल ओलंपिक भारत आईओसी लीड आईओए 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत का विजन ‘राइजिंग टुगेदर’, पेश होगी दावेदारी की पहली प्रस्तुति नयी दिल्ली, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा ने बुधवार को घोषणा की कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी ‘राइजिंग टुगेदर’ (साथ मिलकर आगे बढ़ना) के विजन पर आधारित होगी और देश नवंबर के अंत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के सामने अपनी दावेदारी की पहली प्रस्तुति देगा।खेल24 खेल कुश्ती अमेरिकी वीजा अमेरिकी वीजा खारिज, भारतीय पहलवानों का अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध नयी दिल्ली, भारत के कई पहलवानों के अमेरिकी वीजा खारिज कर दिए गए हैं जिससे 12 से 18 अक्टूबर तक लास वेगास में होने वाली आगामी अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला
    Next Article
    Rahul Gandhi पर महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप, BJP ने शेयर किया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment