Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi पर महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप, BJP ने शेयर किया वीडियो

    1 day ago

    2

    0

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को तब धक्का देने की कोशिश की, जब वह अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल एक महिला प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस की ओर से भाजपा के इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की और कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘रील बनाने की जल्दबाजी में राहुल गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश करते हैं।’’ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर अशोक रोड पर धरना दिया।इससे एक दिन पहले उन्होंने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की मांग को लेकर आठ घंटे का धरना दिया था। वे जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अशोक रोड पर एक गोलचक्कर पर रोक दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए एकजुटता भोज के बाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अचानक घोषणा की गई।इसके तुरंत बाद संसद सदस्य बसों में सवार हो गए और उनमें से कुछ तिरंगा लेकर बसों की छतों पर चढ़ गए। यह जुलूस जनपथ से जंतर-मंतर की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जिससे दूसरे दिन भी इस उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हंगामा देखने को मिला। बाद में, पुलिस ने राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं को जबरन हटा दिया तथा हिरासत में ले लिया।प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा, राजद, आईयूएमएल और कुछ अन्य दलों के सांसद शामिल थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद मौजूद नहीं थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुधवार रात नौ बजे तक की प्रमुख खबरें
    Next Article
    Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment