Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ौत में दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की दी चेतावनी:सरकारी आवास, पेंशन और प्रमाण पत्र न मिलने पर उठाया कदम

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत तहसील क्षेत्र निवासी सत्येंद्र अपने पुत्र के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अपनी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संसद भवन जाकर आत्मदाह कर लेंगे। सत्येंद्र ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी किसी भी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर विकलांग अधिकारी से भी मुलाकात की थी, लेकिन वहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सत्येंद्र की तीन प्रमुख मांगें हैं: उन्हें 80 प्रतिशत स्थायी विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया जाए, सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए और उनकी पेंशन स्वीकृत की जाए। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और उन्हें लगातार भटकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से मिलने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है, जिससे वे काफी निराश और आक्रोशित हैं। अपनी इसी नाराजगी के चलते उन्होंने यह कड़ी चेतावनी दी है। सत्येंद्र ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने पुत्र के साथ संसद भवन जाकर आत्मदाह जैसा गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले भी छपरौली क्षेत्र का एक व्यक्ति इस तरह का कदम उठा चुका है। यह मामला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवक पर जानेलवा हमला:रंजिश में की वारदात,एसएसपी के निर्देश पर सात के खिलाफ FIR
    Next Article
    लखनऊ में साइबर ठगी का डबल अटैक::5.7 लाख से ज्यादा की चपत, फर्जी वेबसाइट और सस्ते सीमेंट का झांसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment