Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाय-बाय, पापा कहकर चिनाब नदी में छलांग लगाई...VIDEO:बेटी ने फोन पर कहा- दिल कह रहा है मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए, जम्मू की घटना

    20 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक लड़की ने चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेम नगर के पास शिवा दल पुल पर हुई। नदी में कूदने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय लोग नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने सुसाइड करने से पहले किसी व्यक्ति के फोन से उनसे बात की थी। उन्होंने उससे कई बार पूछा कि उसे क्या दिक्कत है। क्या उसे किसी ने परेशान किया है, तो बेटी ने सिर्फ इतना ही कहा- नहीं पापा, यह मेरी अपनी जिंदगी है। मेरा दिल कह रहा है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए। इसके बाद उसने 'बाय-बाय पापा' कहा और नदी में छलांग लगा दी। बेटी ने पिता को किया फोन लड़की की पहचान 21 साल की पायल देवी के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक शनिवार को पायल गांव में लगे एक स्थानीय मेले में गई थी। बाद में उसने अपने पिता कृष्ण लाल को फोन कर तबीयत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही। डॉक्टर के न मिलने पर वह किसी व्यक्ति के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। इसके कुछ ही देर बाद ही उस व्यक्ति ने लड़की के पिता को फोन पर जानकारी दी कि आपकी बेटी बात करना चाहती है। वह अचानक चिनाब नदी की ओर भागी है। पिता ने बेटी से फोन पर बात की और बेटी ने उन्हें बाय-बाय कर नदी में छलांग लगा दी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… पिता की आंखों के सामने गंगा नदी में कूदी बेटी:मोबाइल को लेकर डांटने पर घर से निकली थी मिर्जापुर के कछवा में गुरुवार को एक पिता की आंखों के सामने उसकी 19 वर्षीय बेटी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। रामापुर गांव की रहने वाली सपना सरोज को उसके पिता जयप्रकाश ने मोबाइल चलाने को लेकर डांटा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS प्रमुख बोले- हिंदू सोच में अपनापन सबसे ऊपर:लोग अपनी कर्मभूमि के प्रति ईमानदार रहें; ब्रिटेन के प्रति वफादार रहते हुए भारत की सेवा करें
    Next Article
    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध:AAP कैबिनेट में प्रस्ताव पास, सरकार की सहमति तक शपथग्रहण न कराई जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment