Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आग लगाकर खुद को फूंका:अलीगढ़ में महिला के प्रेमी की मौत, पेट्रोल लेकर पहुंचा था; 4 साल से अफेयर था

    5 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में मकान की तीसरी मंजिल पर महिला और उसके प्रेमी ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरे दो लोगों की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग दीवार फांदकर घर के अंदर कूदे। इसके बाद सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर छत पर पहुंचे। फिर आग बुझाई। आग से झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला के प्रेमी की मौत हो गई। वहीं महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का बॉयफ्रेंड बोतल में पेट्रोल लेकर गया था। घटना के समय महिला का पति अपने 2 बच्चों के साथ नमाज पढ़ने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक महिला 90 फीसदी तक जल चुकी है। उसकी हालत भी गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, महिला का मोहल्ले के ही युवक से करीब 4 साल से अफेयर चल रहा था। युवक महिला के पति के साथ पहले काम करता था। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बुझाई आग ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट निवासी वसीम की 18 साल पहले नाजरीन से शादी की थी। शादी से उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 15 साल और छोटा बेटा सात साल का है। सोमवार शाम वसीम दोनों बच्चों के साथ नमाज पढ़ने चले गए। करीब 7:00 बजे मोहल्ले के लोग रोजा इफ्तार के बाद नमाज की तैयारी कर रहे थे। तभी वसीम की छत पर आग की लपटों से घिरे दो लोगों की चीख-पुकार सुनाई दी। लोग दूसरे घर से दीवार फांदकर वसीम के घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर छत पर गए। यहां पर आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद पता चला कि वसीम की पत्नी नाजरीन और मोहल्ले का रहने वाला फरमान है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, नमाज पढ़ने गए वसीम को सूचना दी गई। पुलिस ने फरमान को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहीं, वसीम ने अपनी पत्नी को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरमान की मंगलवार सुबह पांच बजे मौत हो गई। महिला के पति की फैक्ट्री में काम करता था फरमान हड्‌डी गोदाम निवासी फरमान 2 साल पहले वसीम की फैक्ट्री में कारीगर का काम करता था। इसी दौरान वह वसीम की पत्नी नाजरीन के संपर्क में आ गया। दोनों में लव अफेयर हो गया। इसकी जानकारी होने पर वसीम ने उसे फैक्ट्री से निकाल दिया। मगर महिला और फरमान में फोन से बातचीत का सिलसिला जारी रहा। फरमान के छोटे भाई अरमान ने बताया कि मेरे भाई फरमान और वसीम की पत्नी में प्रेम प्रसंग था। सोमवार को इफ्तार के दौरान फरमान के पास एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद ही मुझे सूचना मिली कि फरमान और नाजरीन ने आग लगा ली है। आरोप लगाया कि वसीम ने ही इसकी साजिश रची है। इसके बाद वसीम ने ही घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी, जिसमें युवक थैले में कुछ लेकर जाता हुआ दिख रहा है। देवर बोला- फरमान ने मेरी भाभी को मारने की कोशिश की नाजरीन के देवर नदीम ने बताया कि मुझे 9:00 बजे घटना के बारे में पता चला। कहा कि फरमान ने ही मेरी भाभी को आग लगाकर मारने की कोशिश की है। जब मेरे भाई वसीम नमाज पढ़ने गए थे। तभी फरमान घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद कर वह मेरी भाभी को तीसरी मंजिल पर ले गया। जहां पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। सीओ बोले- फरमान पेट्रोल लेकर पहुंचा था सीओ मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का पति शाम के समय दारुल इस्लाम मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। इसी दौरान फरमान पुत्र दिलशाद पेट्रोल लेकर पहुंच गया। वह महिला को छत पर ले गया। खुद को आग लगाने के बाद महिला को आग लगा दी। उसने छत से कूदने की भी कोशिश की थी। घटनास्थल पर शुरुआती जांच में किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और ऑनर किलिंग जैसे सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा बोलीं- मुकेश जान से मारने की धमकी दे रहा:स्टेज पर अश्लील कमेंट से हो गया था बवाल, गोरखपुर में दर्ज हुआ FIR
    Next Article
    नगर आयुक्त दफ्तर में सपा नेता के बिगड़े बोल:अलीगढ़ में अतिक्रमण से मना करने पर IAS से चिल्लाकर बोले- 'लॉर्ड हो तुम, हो कौन तुम'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment