Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आल्टो कार में जला मिला युवक का शव:हत्या की आशंका, पुलिस बोली- पहचान छिपाने के लिए बॉडी जलाई गई

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में जंगल के भीतर खड़ी एक आल्टो कार में युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी चौकी क्षेत्र के चौरा खुर्द और अमरपुर के जंगलों का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया। एसएसपी अभिनंदन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कार के अंदर और आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि शव बुरी तरह झुलसा हुआ है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं। कार के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर जलाया गया या घटना इसी जंगल में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय जंगल क्षेत्र सुनसान रहता है, ऐसे में वारदात को अंजाम देना आसान हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कार की गतिविधियों का पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को गोली मारने से पहले बनाया VIDEO:जौनपुर में बोला- पत्नी का भाई से है अवैध सम्बंध, भाई, पत्नी-बेटा मिलकर पीटते हैं, कड़ी सजा मिले
    Next Article
    शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा:कासगंज में विधायक हरिओम वर्मा का आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment