Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में रेस्टोरेंट के बाहर से बाइक चोरी:CCTV में कैद हुई घटना, एक घंटे तक इलाके में रेकी की

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में मंझनपुर कोतवाली के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर से बाइक चोरी हो गई। यह घटना 24 फरवरी की रात करीब 1 बजे हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने घटना को अंजाम देने से पहले करीब एक घंटे तक पूरे इलाके की रेकी की। रात 1 बजे उसने अपने पैरों से बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह जब बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी नहीं देखी तो काफी खोजबीन की। बाद में रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में मंझनपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की पहचान लखनऊ के मुफ्तीगंज निवासी असगर रिजवी के रूप में हुई है। असगर मंझनपुर में अपने दोस्त रमजान रजा पुत्र शमशाद अहमद के यहां आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक महाराज फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर दूल्हे की कार तालाब में गिरी, तैरकर निकला:2 घंटे देरी से बारात निकली; लॉन के कमरे में कपड़े सूखाते रहे बाराती
    Next Article
    गोंडा में बिसुही पुल निर्माण से पहले बनेगा वैकल्पिक मार्ग:NHAI अयोध्या ने शुरू की प्रक्रिया, राष्ट्रीय छात्र पंचायत की मुहिम लाई रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment