Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी लड़की:200ft की ऊंचाई से रील बनाई, कहा-परिवार को मानना पड़ेगा; 10.7K व्यूज आने पर नीचे उतरी

    6 hours ago

    2

    0

    छपरा में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों को घटना की तब हुई, जब उसने टावर से ही 3-4 रील बनाए और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। रील में लड़की कहती है, “मैं अपने बॉयफ्रेंड अजय मांझी से शादी करना चाहती हूं, लेकिन उसके परिवार वाले नहीं मान रहे। उसके परिवार को मानना ही पड़ेगा, नहीं तो मैं कूदकर जान दे दूंगी। ये वीडिया डालने के करीब 6 घंटे के अंदर उसपर 10.7K व्यूज आ गए। जिसके बाद लोग धीरे-धीरे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की और नीचे उतरने को कहा, लेकिन वो नहीं मानी। उसने टावर पर चढ़ने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। करीब 3-4 घंटे बाद लड़की की तबीयत खराब होने लगी। कुछ समय बाद वो बेहोश हो गई। घटना इनायतपुर पंचायत के तकिया गांव की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… यूपी की रहने वाली है लड़की लड़की की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली अंजलि राजभर (28) के रूप में हुई है। उसका करीब 3 साल से छपरा के तकिया गांव निवासी अजय माझी (30) के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। दरअसल, अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और लगातार रील्स बनाती है। इसी दौरान करीब 3 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए ही उसकी अजय से बातचीत शुरू हुई। अजय ने उसकी कुछ रील्स पर कमेंट किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे के नंबर साझा किए और फोन पर बात करते-करते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। अजय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दिसंबर 2024 में अंजलि पहली बार अजय से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची, जहां दोनों करीब 3 दिनों तक साथ रहे। इसके बाद वह वापस अपने घर उत्तर प्रदेश लौट गई। अजय के साथ अंजलि ने कई रील्स अपने पेज पर डाला है 3 साल के दौरान अंजलि कई बार अजय से मिलने दिल्ली जाती रही। दोनों होटल में ठहरते थे। इस दौरान के वीडियो और फोटो अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किए हैं। एक रील में उसने 5-6 फोटो के साथ एक डायलॉग लगाया है, जिसमें कहा गया है, “होटल ले जाओगे और शादी नहीं करोगे। बहला-फुसलाकर होटल ले गए और अब शादी से मना कर रहे हैं। लड़की तैयार है, लेकिन लड़का बदल गया है।” कुछ रील्स में अंजलि मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है। वहीं, एक वीडियो में अजय उसे सिंदूर भरते हुए भी दिख रहा है। इसके अलावा भी अंजलि ने अजय के साथ कई रील्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। अगर अंजलि से शादी की तो घरवालों को भूल जाना पुलिस के अनुसार, करीब ढाई साल तक अंजलि और अजय के बीच सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद अजय के घरवालों को इस संबंध की जानकारी मिल गई। परिवार ने अजय को साफ तौर पर शादी से मना कर दिया और कहा कि अगर वह अंजलि से शादी करता है तो उसे परिवार से रिश्ता तोड़ना होगा। परिवार के दबाव के बाद अजय ने अंजलि से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से परेशान होकर अंजलि शनिवार शाम आजमगढ़ से छपरा अजय के घर पहुंच गई। उसने अजय के परिवार को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। मेरी मौत के जिम्मेदार अजय और उसके घरवाले होंगे इसके बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे अंजलि अपने प्रेमी अजय को पाने की जिद में घर से निकलकर मोबाइल टावर के पास पहुंची। यहां उसने पहले एक सुसाइड नोट लिखा— मैं अंजलि राजभर, मुझे अजय मांझी से धूमधाम से शादी करनी है। कोर्ट मैरिज भी करनी है, नहीं तो मैं यहीं से कूदकर अपनी जान दे दूंगी। इसके बाद ही अजय के परिवार वालों को मुझे अपनाना पड़ेगा। उनके परिवार वाले कहते हैं कि अगर तुम अंजलि से शादी करोगे तो घरवालों को भूल जाना होगा। जब तक वे लोग नहीं मानेंगे, तब तक मैं इस टावर से नहीं उतरूंगी। मैं यहीं से कूदकर जान दे दूंगी। मेरी मौत के जिम्मेदार अजय मांझी, उनकी छोटी बहन रानी, बड़ा भाई संजय मांझी और मां श्री कांती देवी होंगी। यह नोट लिखने के बाद अंजलि अपनी जान जोखिम में डालते हुए टावर पर चढ़ गई। इसके बाद उसने वहीं से 3-4 रील्स वीडियो बनाना शुरू किया, जिसमें वह कह रही है कि ये वीडियो एडिटेड नहीं है, बल्कि वह सच में टावर पर चढ़ी हुई है। 5 हजार लोगों की जुटी भीड़ लड़की के टावर पर चढ़ने के करीब 2 घंटे बाद मौके पर 5 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोग एक तरफ उसका वीडियो बना रहे थे, तो दूसरी ओर उसे नीचे उतारने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद गांववालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 6 घंटे तक चला ड्रामा, एक बार बेहोश भी हुई घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने माइकिंग के जरिए युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। करीब 3-4 घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह टावर पर ही बैठ गई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद एक पुलिसकर्मी और टावर कर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर चढ़कर उसे नीचे लाने का प्रयास किया। वहां पहुंचकर उन्होंने पहले उसे पानी पिलाया, फिर सुरक्षा के साथ नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चल रहा बुलडोजर:25-30 कमरे, कीमत-5 करोड़ रुपए; आरोप- विदेशी फंडिंग से बनाया
    Next Article
    औराई सीट पर भाजपा की पहली पसंद चंदूलाल चंद्राकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अंजनी सरोज, बसपा से बैजनाथ; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment