Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यूटीशियन ने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जहर खाया, मौत:झांसी में 4 साल से अफेयर था, चाचा बोले- शादी का झांसा देकर 5 लाख के गहने हड़पे

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन ने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जहर निकल लिया। उसकी इलाज के दाैरान मौत हो गई। दोनों का 4 साल से अफेयर था। चाचा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर भतीजी से नजदीकी बढ़ाई। फिर ब्लैकमेल करके पैसे और लगभग 5 लाख रुपए के गहने हड़प लिए। भतीजी शनिवार को अपने गहने वापस मांगने गई थी। वहां सल्फास की 3 गोली खा ली। घर लौटने पर भाभी को घटना की जानकारी दी। तब परिजन सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि चाचा ने जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पूरा मामला उल्दन थाना क्षेत्र के पचवारा गांव का है। लोन लेकर खोला था ब्यूटी पार्लर मृतका का नाम शबीना (22) पुत्री दाम खां था। वह उल्दन के पचवारा गांव की रहने वाली थी। मृतका के चाचा शकील ने बताया- शबीना 12वीं कक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद भाई-भाभी ने 35 हजार रुपए का लोन लिया। फिर घर में ही ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था। लगभग 4 साल पहले शबीना और गांव के युवक के बीच से अफेयर हो गया। शादी का झांसा देकर उसने शबीना से नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि ब्लैकमेल करके अरोपी ब्यूटी पार्लर की इनकम ऐंठने लगा। शबीना की शादी के लिए बनवाए गहने और पुस्तैनी गहने भी ले गए। अब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब से शबीना अपने गहने वापस मांग रही थी, लेकिन आरोपी लौटा नहीं रहा था। प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया चाचा ने आगे बताया- शनिवार को भतीजी अपने गहने मांगने आरोपी के घर गई थी। इस बात से आरोपी चिढ़ गए। आरोप है कि उसे जबरन सल्फास की 3 गोली खिला दी। वहां से भतीजी डिब्बी लेकर घर आई और अपनी भाभी को जानकारी दी। तब हम लोग उसे बंगरा सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिवार में मातम छाया है। तीन भाई-बहनों में शबीना सबसे छोटी थी। बड़ी बहन और भाई की शादी हो चुकी है। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। तहरीर मिलने पर जांच करेंगे उल्दन थाना प्रभारी जय प्रकाश का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की गई। युवती ने जहर खाकर सुसाइड किया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र कोतवाली में घुसी सैकड़ों की भीड़:पुलिस हैरान, जमीन विवाद सहित कई मुद्दों पर पहुंचे लोग
    Next Article
    लखनऊ में होगा गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का शंखनाद:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 30 दिन बीत गए, 11 मार्च को लखनऊ में जुटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment