Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यूटीशियन ने बॉयफ्रेंड के घर में जहर खाकर जान दी:झांसी में 4 साल से अफेयर था, चाचा बोले- 5 लाख के जेवर हड़पे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक ब्यूटीशियन ने अपने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जहर खा लिया। इसके बाद वह घर पहुंची और अपनी भाभी को बताया कि सल्फास खा लिया है। इसके बाद घरवाले आनन-फानन में उसको मेडिकल कॉलेज ले गए। यहा रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई। फिर ब्लैकमेल कर पैसे और करीब 5 लाख रुपए के जेवर हड़प लिए। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। शनिवार को ब्यूटीशियन अपने जेवर वापस मांगने बॉयफ्रेंड के घर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच वहां ब्यूटीशियन ने सल्फास खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना उल्दन थाना क्षेत्र की है। लोन लेकर खोला था ब्यूटी पार्लर पचवारा गांव में दाम खां रहते हैं। उनकी 22 साल की बेटी शबीना 12वीं फेल थी। चाचा शकील ने बताया- शबीना के 12वीं में फेल होने के बाद भाई-भाभी ने 35 हजार रुपए का लोन लेकर घर में ही उसका ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था। करीब 4 साल पहले शबीना और गांव के एक युवक के बीच अफेयर हो गया था। शादी का झांसा देकर उसने शबीना से नजदीकी बढ़ा ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर ब्यूटी पार्लर से होने वाली कमाई लेने लगा। शबीना की शादी के लिए बनवाए गए जेवर और पुश्तैनी जेवर भी उसने ले लिए। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब से शबीना अपने जेवर वापस मांग रही थी, लेकिन वह लौटा नहीं रहा था। प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया चाचा शकील ने बताया- शनिवार को भतीजी अपने जेवर मांगने उसके घर गई थी। इस बात से वह चिढ़ गया और उसने मेरी भतीजी को जबरन सल्फास की 3 गोलियां खिला दीं। इसके बाद वह रोते हुई घर पहुंची और अपनी भाभी को पूरी बात बताई। इसके बाद हम लोग शबीना को बंगरा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। शबीना की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में शबीना सबसे छोटी थी। बड़ी बहन और भाई की शादी हो चुकी है। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उल्दन थाना प्रभारी जय प्रकाश ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की गई है। युवती ने जहर खाकर सुसाइड किया है। अभी तक घरवालों ने शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शाहजहांपुर में खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें, 29 यात्री घायल
    Next Article
    सहारनपुर में 3 नशा तस्कर महिला अरेस्ट:30 लाख की अफीम मिली, नेपाल और बिहार से लाकर हरियाणा में सप्लाई की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment