Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 3 नशा तस्कर महिला अरेस्ट:30 लाख की अफीम मिली, नेपाल और बिहार से लाकर हरियाणा में सप्लाई की थी तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की अफीम, तीन मोबाइल फोन और 4630 रुपए की नगदी बरामद की है। गिरफ्तार महिलाएं नेपाल और बिहार की रहने वाली हैं और हरियाणा सहित आसपास के जिलों में अफीम सप्लाई करने की तैयारी में थीं। पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि सहारनपुर क्षेत्र में तीन महिलाएं अवैध अफीम की तस्करी कर रही हैं और जल्द ही इसकी सप्लाई हरियाणा में करने वाली हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने सहारनपुर पहुंचकर निगरानी शुरू की और जाल बिछाया। रविवार को संयुक्त टीम ने जनमंच के पीछे गंगोह बस अड्डे की ओर जाने वाले रास्ते से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जयमति कुमारी और हसन तारा निवासी गांव जीतपुर, जिला बारा मधेश (नेपाल) तथा रुकसाना खातून निवासी बेहरा, थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से 5 किलो 99 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन और 4630 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे अफीम बिहार की एक अन्य महिला तस्कर से लेकर आई थीं। इस अफीम को हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी थी। सप्लाई के बदले उन्हें मोटा मुनाफा मिलने वाला था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सख्ती के बावजूद जिले में नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। खासकर हरियाणा सीमा से लगे क्षेत्रों में स्मैक, चरस और अफीम की तस्करी अधिक हो रही है। इस अवैध कारोबार में महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ बच्चों तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ माह पहले भी देहात कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, जो देहरादून में सप्लाई करने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्यूटीशियन ने बॉयफ्रेंड के घर में जहर खाकर जान दी:झांसी में 4 साल से अफेयर था, चाचा बोले- 5 लाख के जेवर हड़पे
    Next Article
    कानपुर में बंदरों ने महिला को दौड़ाकर काटा:घर लौट रहीं थीं, स्थानीय बोले- हर दूसरे दिन बनाते हैं निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment