Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यूटीशियन साली की हत्या करके सुसाइड किया:काशी में होटल के बाथरूम में शव मिला, खुद फंदे पर लटका था; भाभी की बहन थी

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक होटल में बॉयफ्रेंड ने ब्यूटीशियन गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी। फिर होटल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी। लड़की का शव बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर चाकू से वार के कई निशान थे। चेहरे और शरीर पर भी चोट के निशान मिले। बाल टूटे मिले। जबकि उसका बाॅयफ्रेंड पंखे से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। बॉयफ्रेंड लड़की की बहन का देवर था। दोनों में काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। इसी बीच घरवालों ने ब्यूटीशियन की शादी तय कर दी। इससे उसका बॉयफ्रेंड नाराज था। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र की है। पति-पत्नी बताकर होटल में रूम बुक कराया DCP गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के BLW निवासी जय विकास (20) परचून की दुकान चलाता था। उसका अपनी भाभी की बहन प्रिया केसरी (23) से अफेयर था। प्रिया बसनी (बड़ागांव) की रहने वाली थी। वह ब्यूटीशियन थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रिया अपने घर से बाहर निकली थी। दोपहर करीब 1 बजे दोनों बाबतपुर एयरपोर्ट रोड स्थित केजे इंटरनेशनल होटल पहुंचे। 16 नवंबर को दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया। होटल के एंट्री रजिस्टर में दोनों ने आधार कार्ड देकर अपना नाम-पता दर्ज कराया। जय विकास ने प्रिया को अपनी पत्नी बताया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। खाने-पीने का सामान ऑर्डर किया। इधर देर शाम प्रिया घर नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने उसे कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जो बाबतपुर स्थित केजे होटल की मिली। दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस वहीं रात करीब 10 बजे होटल कर्मचारियों ने खाने के लिए फोन किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉस नहीं आया। इसके बाद होटल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों के घरवालों को लेकर होटल पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। फिर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस अंदर पहुंची तो देखा कि जय विकास का शव कमरे के अंदर पंखे से लटक रहा था। जबकि प्रिया का खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा था। प्रिया का शरीर का आधा हिस्सा बाथरूम के अंदर था, आधा दरवाजे के बाहर था। DCP बोलीं- प्रिया की शादी तय होने से नाराज था विकास सूचना पर DCP गोमती जोन नीतू कादयान और ADCP भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटवाए। टीम ने दोनों के फिंगरप्रिंट और कमरे में मौजूद अन्य स्थानों से भी फिंगरप्रिंट लिए। होटल के CCTV फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को भी थी। हाल ही में प्रिया की शादी कहीं और तय हो गई थी। इससे विकास नाराज चल रहा था। …………………. ये खबर भी पढ़ें- हत्या की, फिर लाश से 5 बार रेप किया:मैक्सी में देख नीयत खराब हो गई थी; कन्नौज में पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा मैंने उस महिला को एक दिन मैक्सी पहनकर झाड़ू लगाते हुए देखा। मेरी उसी दिन नीयत खराब हो गई। मैं बार-बार उसके घर के पास जाता और छिपकर महिला को देखता था। एक रात मौका मिलते ही मैं उसके घर पर कूदा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्र पढ़कर चोरों को पकड़ेगी यूपी पुलिस:रामद्रोहियों के इंतजार में राजा भैया, मुस्लिम विरोधी MLA ने भाईजान की दावत उड़ाई
    Next Article
    हत्या की, फिर लाश से 5 बार रेप किया:मैक्सी में देख नीयत खराब हो गई थी; कन्नौज में पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment