Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अलग-अलग मामलों के 6 आरोपी गिरफ्तार:4 आरोपी के साथ हत्या के प्रयास के 2 आरोपी जेल भेजे गए

    28 minutes ago

    1

    0

    रायबरेली में पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने देर रात 10 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर की गई। पहला मामला भदोखर कोतवाली का है। 12 नवंबर 2026 को बेला-बेला कंपोजिट विद्यालय में मिट्टी का काम देखने जा रहे एक युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला किया था। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने कलशहां निवासी अंकुश यादव पुत्र रामराज यादव को गिरफ्तार किया। दूसरा मामला सलोन थाना क्षेत्र के पूरे झाउ मजरे विषैया गांव का है। 30 अगस्त को जमीन के विवाद में पिता छेदीलाल और बेटे घनश्याम के बीच मारपीट हुई थी। घायल छेदीलाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवाद के दो महीने बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद छेदीलाल की पत्नी ने बेटे घनश्याम के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने घनश्याम समेत दो लोगों को हत्या के प्रयास के मामले में जेल भेजा। तीसरा मामला सलोन और जगतपुर थानों से जुड़ा है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रामू पुत्र प्रयाग, मुसाई पुत्र पयाग, सुनील पुत्र बाबू लाल और भोलू पुत्र पुट्टी लाल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ से बांद्रा के लिए 18 नवंबर को चलेगी स्पेशल-ट्रेन:गोरखपुर और लखनऊ होकर गुजरेगी, 42 घंटे में पहुंचेगी मुंबई
    Next Article
    लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद निकली तेज धूप:शहर का औसत AQI 118, लालबाग में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment