Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाचा ने भतीजे के अपहरण का आरोप लगाया:शाहजहांपुर में व्हाट्सएप चैटिंग से ठगी के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

    23 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति ने भतीजे से 3 लाख 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराकर ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के तिकोला गांव की है। गांव निवासी मूंगालाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 3 फरवरी को अपने भतीजे सोरन सिंह के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। मूंगालाल के अनुसार, सोरन सिंह एक व्यक्ति से व्हाट्सएप पर चैटिंग करते थे। सोरन सिंह की बेटी ने इन चैटिंग के स्क्रीनशॉट निकाले, जिनसे पता चला कि सोरन ने 3 लाख 10 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर किए थे। चैटिंग से यह भी सामने आया कि जब सोरन सिंह के पास पैसे नहीं बचे, तो उन्होंने फोन पर बात करने वाले व्यक्ति से अपने पैसे वापस मांगे। सोरन सिंह ने इस ठगी के बारे में अपनी पत्नी और बेटी को बताया था। व्हाट्सएप चैटिंग में कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना पता दिल्ली का बताया है। पीड़ित मूंगालाल का आरोप है कि उनके भतीजे सोरन सिंह का अपहरण कर लिया गया है। मूंगालाल ने सोरन सिंह की तत्काल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सोरन सिंह की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में रेलवे स्टेशन रोड बनेगी मॉडल सड़क:अतिक्रमण हटाकर मछली मंडी की दुकानें ध्वस्त, हर दिन हजारों की आवाजाही
    Next Article
    जानलेवा हमले के आरोपी को 10 साल की कैद:हाथरस न्यायालय ने अर्थदंड भी लगाया, एक महिला को मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment