Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ सोनू शाह मर्डर केस, गैंगस्टर लॉरेंस कैसे बरी हुआ:2 गवाहों की मौत, 2 कोर्ट में मुकर गए, होटल रजिस्टर गायब, CCTV फुटेज जब्त नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह का उसी के ऑफिस में कत्ल के केस की 7 साल चली सुनवाई में गैंगस्टर लॉरेंस को कोर्ट ने बरी कर दिया। कोर्ट में पुलिस के सबूत और दलीलें कमजोर साबित हुईं। पुलिस वॉयस मैसेज की फोरेंसिक जांच कराना भूल गई। 2 गवाहों की मौत हो गई जबकि 2 कोर्ट में मुकर गए। संदिग्ध जिस होटल में ठहरे, वह रजिस्टर क्राइम ब्रांच के कब्जे में था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में कहा कि रजिस्टर गायब हो गया है। यह रजिस्टर केस का अहम सबूत था। क्राइम ब्रांच में जिन पुलिसवालों की जिम्मेदारी में यह रजिस्टर था, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती की जा रही है। यही नहीं, इस हत्याकांड को लेकर गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस से पूछताछ और जांच को लेकर सवालों के ठोस जवाब भी चंडीगढ़ पुलिस नहीं दे पाई। इस मामले में लॉरेंस और उसके 4 साथियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। 3 आरोपियों को दोषी करार दिया गया, जिन्हें आज सजा सुनाई जाएगी। चंडीगढ़ के इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस को लेकर दैनिक भास्कर ने पुलिस, सोनू शाह और लॉरेंस के वकील से बात की। लॉरेंस कैसे बुरी हुआ, पुलिस ने कहां-कहां चूक की, जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले 4 पॉइंट में जानिए, मामला क्या है? गैंगस्टर लॉरेंस ने सुनवाई में कहा- मैं सोनू शाह को जानता तक नहीं, न ही मेरा शूटरों या सह-आरोपियों से कोई संबंध है। मैंने किसी को हत्या करने के लिए नहीं कहा, सारे आरोप झूठे हैं अब जानिए, लॉरेंस बरी कैसे हुआ लॉरेंस के एडवोकेट ने कहा- ठोस सबूत नहीं थे लॉरेंस और राजू बसोदी की ओर से सीनियर एडवोकेट तरमिंदर सिंह ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस और प्रत्यक्ष सबूत पेश करने में पुलिस असफल रही। जिसके बाद कोर्ट ने दलीलों और रिकॉर्ड के आधार पर लॉरेंस और राजू बसोदी को बरी कर दिया। मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। अब दोषी करार दिए गए तीन आरोपियों की सजा पर 20 फरवरी को निर्णय होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवजोत सिद्धू की शायरी के पॉलिटिकल मायने क्या:पत्नी के बयान विवाद पर कहा- अब बात रुतबे की, राहुल की मीटिंग पर बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल
    Next Article
    राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का:MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment