Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एंबुलेंस भी फंसी रहीं

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले 12 घंटे से 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए थे। जिसके बाद से जाम लग गया। रात होने के कारण कुछ वाहन चालक सो गए। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया। जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। 2 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद पुलिस लौटी, मौके पर नहीं की गई निगरानी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब होने की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई की क्रेन की मदद से खराब ट्रकों को सड़क किनारे कराकर कुछ देर में यातायात चालू करा दिया गया। इसके बाद पुलिस बल मौके से वापस लौट गया। हालांकि, रात में सहालग तेज होने के चलते हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता चला गया। इस दौरान आड़े तिरछे घुसे वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया। रातभर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन हाइवे पर डंपर चालकों के सो जाने से जाम बढ़ता चला गया। सुबह तक 30 किलोमीटर लंबा जाम रातभर वाहनों की कतारें बढ़ती रहीं और सुबह तक हाईवे पर जाम करीब 30 किलोमीटर तक फैल गया। रमईपुर चौराहे से लेकर पतारा चौकी क्षेत्र तक ट्रक, बस, कार और अन्य भारी वाहन जाम में फंसे नजर आए। यात्रियों को न तो खाने-पीने की सुविधा मिल पाई और न ही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। कई स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। एसीपी बोले-डायवर्जन लागू कर यातायात बहाल करने की कोशिश घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि हाईवे पर भारी जाम की सूचना मिलते ही पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु करने के लिए डायवर्जन लागू किया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में हो रहा समस्या समाधान:उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान
    Next Article
    अमरोहा एसपी ने 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया:17 इंस्पेक्टरों के भी हुए ट्रांसफर, पंकज तोमर SP के PRO बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment