Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा एसपी ने 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया:17 इंस्पेक्टरों के भी हुए ट्रांसफर, पंकज तोमर SP के PRO बने

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा एसपी ने छह थाना प्रभारियों सहित 17 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, नौगावां सादात थाना प्रभारी को अमरोहा नगर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अमरोहा नगर कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान को डिडौली थाना प्रभारी, क्राइम इंस्पेक्टर गजरौला अमरपाल सिंह को मंडी धनौरा थाना प्रभारी, पीआरओ राजेश तिवारी को हसनपुर थाना प्रभारी और मंडी धनौरा थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार को नौगावां सादात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, रहरा थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान को एसओजी प्रभारी और एसओजी प्रभारी बज्रेश सिंह को रहरा थाना प्रभारी बनाया गया है। हसनपुर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह को एसपी का पीआरओ, डिडौली थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह को एएचटी थाना प्रभारी और एएचटी थाना प्रभारी जय कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को क्राइम ब्रांच से साइबर क्राइम थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर करनपाल सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। अन्य तबादलों में, इंस्पेक्टर सतीश चंद्र और अमन सिंह को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। इंस्पेक्टर जगमोहन कश्यप को क्राइम ब्रांच से क्राइम इंस्पेक्टर थाना गजरौला, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश को फीड बैक एंड फॉलो अप सेल से क्राइम इंस्पेक्टर थाना डिडौली, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को पीआरओ एसपी से यातायात प्रभारी और इंस्पेक्टर रणदीप सिंह को जन सूचना अधिकार सेल का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा आदेश पांचाल को थाना बछरायूं और सिपाही नीतीश कुमार को थाना रहरा से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एंबुलेंस भी फंसी रहीं
    Next Article
    वाराणसी में आम पर्यटक बनकर नाव पर बैठे अधिकारी:लाइफ जैकेट नहीं मिलने पर टोका, नियमों की अनदेखी करने पर 4 नाव सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment