Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FIR दर्ज कराने वाले पीड़ित पर हमला, कार तोड़ी:पुलिस ने तीन आरोपी हिरासत में लिए, एक घायल, मारपीट का वायरल VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के सौरा जलालपुर गांव में एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़ित को दबंगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ की। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लाठी-डंडे से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का एक वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना 18 फरवरी को उस समय हुई जब पीड़ित रवि कुमार पांडेय, जो 16 फरवरी को एक एफआईआर दर्ज करवा चुके थे, विवेचक के बुलाने पर घटनास्थल जलालपुर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया, उनकी बुरी तरह से पिटाई की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख 17 हजार रुपए, मोबाइल और गले की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के दौरान रवि पांडेय, अंजनी कुमार पांडेय और संतोष कुमार पांडेय को गंभीर चोटें आईं। एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उतरांव थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। पीड़ित ने तहरीर में अमन यादव, कमल यादव, राज प्रताप यादव उर्फ साधू यादव, जबर यादव, मुरली यादव, अमर यादव, फैज, मुकेश यादव उर्फ ठाकुर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मारपीट में घायल एक मजदूर को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जिसकी इलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है। थाना उतरांव पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। अन्य आरोपों से संबंधित थाना प्रभारी उतरांव को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आम पर्यटक बनकर नाव पर बैठे अधिकारी:लाइफ जैकेट नहीं मिलने पर टोका, नियमों की अनदेखी करने पर 4 नाव सीज
    Next Article
    एटा SSP ने ली परेड की सलामी:फिटनेस और अनुशासन के लिए दौड़ लगवाई, टर्नआउट की बारीकी से जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment