Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:ईद-उल-अजहा पर लोगों ने उठाई आवाज, कहा- भाईचारा मजबूत होगा: सुबह 6 बजे नमाज अदा

    4 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित मस्जिद के बाहर ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। ईद की नमाज के बाद वीरवार को समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की अपील की। समाज के लोगों ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने से देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा मजबूत होगा। उनका कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ ही उसके संरक्षण और देखभाल के लिए सख्त कानून और ठोस नीति लागू की जाए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया। सुबह 6 बजे से शुरू हुई नमाज चंडीगढ़ सहित पूरे ट्राई सिटी में आज सुबह 6 बजे से ईद की नमाज शुरू हो गई थी। इसमें जामा मस्जिद, सेक्टर 20, मनीमाजरा, डेराबस्सी, दशमेश नगर, नयागांव सिंघा देवी के साथ-साथ शहर की दूसरी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। शाम को सांसद सतमाम सिंह हुए थे शामिल ईद की पूर्व संध्या पर, सांसद सतमाम सिंह के नेतृत्व में 'इंडियन माइनॉरिटीज फेडरेशन' ने चंडीगढ़ की जामा मस्जिद में आखिरी रोजा इफ्तार में शिरकत की। उन्होंने ईद की दिली मुबारकबाद दी और मौलाना साहब के साथ मिलकर, इस्लाम में प्रेम, एकता व भाईचारे के संदेश पर बात की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा केस- सास गिरिबाला की आज गिरफ्तारी संभव:सीबीआई सुबह से पूछताछ कर रही; 3D कैमरे से 360 डिग्री एंगल पर विजुअल रिकॉर्ड किए जा रहे
    Next Article
    इंदौर शहर काजी बोले- गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें:नमाजियों ने हाथ उठाकर किया समर्थन; बारिश का पानी जमीन में उतारने की भी अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment