Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में ईंट-भट्ठा मजदूर की गला दबाकर हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, पत्नी समेत चार पर मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद मृतक के भाई ने पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। उदयपुर के छेदीतारा (जोगापुर) गांव निवासी 31 वर्षीय करन कोरी की 31 मार्च को चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के भाई समरजीत गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। समरजीत गौतम ने अपनी तहरीर में करन की पत्नी मधु, ससुर नन्हेंलाल कोरी (निवासी हरीपुर आमीशंकरपुर), साढ़ू प्रशांत और साली साधना पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही करन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से वह गुजरात में ईंट-भट्ठे पर काम करने चला गया था। आरोप है कि उसे वहीं से बुलाकर चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां 31 मार्च को उसकी मौत हो गई। उदयपुर थाना प्रभारी मो. आफताब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में दुराचार दोषी को 20 साल की जेल:बहला-फुसलाकर ले गया, बंधक बनाकर किया दुराचार, 40 हजार जुर्माना
    Next Article
    संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को विदाई दी:एसपी कृष्ण विश्नोई सहित अधिकारियों ने गाड़ी को धक्का देकर किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment