Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाकू-चापड़ लहराते हुए महिला प्रिंसिपल बोली- काट डालूंगी:कौशांबी के सरकारी स्कूल में 5 दिन से दहशत; BSA ने सस्पेंड किया

    1 day ago

    1

    0

    कौशांबी में गुरुवार सुबह 8 बजे महिला प्रिंसिपल सरकारी स्कूल में चापड़-चाकू लेकर पहुंच गई। वह क्लास में बच्चों के सामने धारदार हथियार लहराने लगी। इसी दौरान एक बच्चे के पिता ने उसका वीडियो बना लिया। जब उसने महिला प्रिंसिपल से इसका विरोध किया तो वह गुस्सा हो गई। महिला प्रिंसिपल ने कहा- मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती हूं। अगर कोई मुझे गाली देगा तो मैं सिर्फ मारूंगी नहीं, काट डालूंगी। अब मैं 13 साल से सब झेल रही हूं। स्कूल में चाकू- चापड़ लेकर पहुंचने वाली प्रिंसिपल को बीएसए ने 6 घंटे बाद सस्पेंड कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कड़ा ब्लॉक के लुकिया प्राथमिक विद्यालय का है। सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम भी स्कूल पहुंची। बच्चे के पिता का दावा है कि महिला 5 दिन से लगातार ऐसा कर रही थी। जिसकी वजह से डरे बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। वहीं बीएसए ने महिला प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… लुकिया गांव के रहने वाले बच्चे के पिता ने बताया कि गुरुवार को उनका बेटा स्कूल से डरा-सहमा घर लौटा। उसने कहा, “मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा। मैडम चाकू लेकर आती हैं और डराती हैं।” पहले उन्हें बेटे की बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन शुक्रवार सुबह जब बेटा स्कूल जाने के नाम पर रोने लगा, तो वह उसे छोड़ने के बहाने सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल पहुंच गए। वहां उन्हें पता चला कि महिला प्रिंसिपल की हरकतों से डरकर कई बच्चे स्कूल आना छोड़ चुके हैं। बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे महिला प्रिंसिपल शिखा सिंह स्कूल के मेन गेट से अंदर आईं। उनके एक हाथ में बैग और दूसरे में चाकू था। महिला को खुलेआम चाकू लेकर आते देखा तो उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला प्रिंसिपल गुस्से में बोली- मैं सुरक्षित नहीं हूं वीडियो की जानकारी मिलते ही सुबह करीब 9 बजे बीईओ नीरज उमराव, कड़ा के सीओ सत्येंद्र तिवारी दो महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने प्रिंसिपल से चाकू और चापड़ जब्त कर लिए। पूछताछ के दौरान भी महिला ने गुस्से में कहा- मैं सुरक्षित नहीं हूं। अगर किसी ने मुझे गाली दी तो मैं उसे मार दूंगी। अब बच्चे के पिता और महिला प्रिंसिपल के बीच की बातचीत पढ़िए... अभिभावक: चाकू-चापड़ लेकर स्कूल क्यों आती हैं? महिला: अपनी सुरक्षा के लिए। मैं स्कूल में सुरक्षित नहीं हूं। अभिभावक: किससे खतरा है? क्या स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर आना ठीक है? महिला: मैं 13 साल से इसी स्कूल में हूं। बहुत बर्दाश्त कर चुकी हूं। अब कोई गाली देगा तो मारना तो दूर, काट डालूंगी। चाहे पुलिस आए या कोई अधिकारी। अभिभावक: अभी आते समय भी आपने रास्ते में एक अभिभावक को चाकू दिखाकर डराया। महिला: मैंने किसी को नहीं मारा है। लेकिन अब कोई गाली देगा तो नहीं छोड़ूंगी, काट डालूंगी। अभिभावक: आपको किससे दिक्कत है? नाम बताइए। महिला: मुझे किसी का नाम नहीं लेना। अगर नाम बता दिया तो सब खत्म हो जाएगा। फिर चाकू लाने की क्या जरूरत पड़ेगी? मैं बस सुरक्षित नहीं हूं। जिसे बुलाना है बुला लो, पुलिस को भी बुला लो। अभिभावक: आपको परेशानी क्या है? क्या इलाज चल रहा है? तबीयत ठीक नहीं है तो छुट्टी ले लीजिए। महिला: आपको नहीं मालूम? मैं 13 साल से यहीं हूं। क्या मैंने मेडिकल लीव नहीं ली थी? मेरी मां की मौत हुई थी। लेकिन जब मैं वापस आई, तब क्या हुआ, क्या आप नहीं जानते? अभिभावक: लौटने के बाद तो आप यहां इंचार्ज बन गई थीं। महिला: मुझे कोई बात नहीं करनी। जहां शिकायत करनी है, कर दीजिए। प्रिंसिपल के पति बोले- पत्नी की मानसिक स्थिति सही नहीं बीईओ नीरज उमराव ने बताया- सुबह करीब 8:45 बजे वीडियो की जानकारी मिली। शिक्षिका से चाकू और चापड़ जब्त कर लिए गए हैं। दूसरे शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ की जा रही है। यहां महिला प्रिंसिपल के अलावा एक सहायक शिक्षक और दो शिक्षामित्र हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल आते समय भी महिला प्रिंसिपल ने रास्ते में दो अभिभावकों को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की। प्रिंसिपल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पति ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घरवालों के आने के बाद महिला को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। BSA कमलेन्द्र कुशवाहा ने बताया- महिला प्रिंसिपल शिखा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है‌। अन्य विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में महिला दरोगा ने फरियादी को जड़े 5 थप्पड़:बोली- तंग आ गई, आज तुम्हारा इलाज कर देती हूं, DCP ने सस्पेंड किया
    Next Article
    संभल में मजार-इमामबाड़े को बुलडोजर से ढहाया:6 मशीनों ने 3 घंटे में तोड़ा; 50 पुलिसवाले तैनात रहे; एसपी केके विश्नोई भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment