Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में महिला दरोगा ने फरियादी को जड़े 5 थप्पड़:बोली- तंग आ गई, आज तुम्हारा इलाज कर देती हूं, DCP ने सस्पेंड किया

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में एक महिला दरोगा फरियादी को सुनने के बजाय उस पर जमकर थप्पड़ बरसाने लगी। दरोगा ने महिला से कहा- तुम्हारी रोज-रोज की शिकायत से तंग आ चुकी हूं। आज तेरा इलाज करती हूं। चौबेपुर थाने में तैनात रोशनी सिंह ने महिला को 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारे। थाने में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। इसका वीडियो आज सामने आया है। महिला फरियादी की थाने में सरेआम पिटाई का मामला तूल पकड़ने के बाद डीसीपी प्रमोद कुमार ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। जमीन मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला दलित महिला गीता देवी चौबेपुर के परानापुर की रहने वाली हैं। उन्हें कई साल पहले पट्‌टे में ग्राम समाज से आबादी की जमीन मिली थी। इसके एक हिस्से में उनका परिवार रहता था। बाकी का हिस्सा खाली पड़ा था। आबादी की जमीन पर पट्‌टीदार लोगों की ओर से कब्जा किया जा रहा था। गीता देवी ने 15 जून को इसकी शिकायत चौबेपुर थाने में की थी। इसमें आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर पूनम देवी और अन्य लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा। महिला का जवाब सुनते ही भड़की दरोगा पुलिस ने दोनों पक्षों को 16 जुलाई को थाने चौबेपुर पर बुलाया था। जहां महिला दरोगा ने गीता देवी को अपने पति को बुलाने के लिए कहा गया। इस पर गीता ने कहा कि मेरे पति काम पर गए हैं। हम लोग गरीब हैं। रोज का कमाना-खाना होता है। गीता देवी की ऊंची आवाज सुनते ही महिला दरोगा रोशनी सिंह भड़क गई। उन्होंने उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। गीता देवी का आरोप है कि दरोगा रोशनी सिंह ने उसे पहले सबके सामने पीटा। फिर बाद में कमरे में बंद कर करके उसकी बुरी तरह से पिटाई की। सोशल मीडिया पर पुलिसिंग को लेकर सवाल वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "8 सेकेंड में 5 थप्पड़... ये कौन-सी ट्रेनिंग का हिस्सा है? अगर ऐसे ही फैसले होने हैं तो अदालतों की क्या जरूरत? ACP सारनाथ विनय द्विवेदी ने कहा- वीडियो का संज्ञान लिया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर डीसीपी ने दरोगा रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- पिता को 6 गोलियां मारने वाले से परिवार डरता था:भाई को भी मार चुका था गोली; गाजियाबाद में लड़की ने शादी से मना किया गाजियाबाद में हरिओम चौधरी (52) की गिनती इलाके के संपन्न किसानों में होती थी। 75 बीघा जमीन, मार्केट और अच्छी-खासी आमदनी...। कुल 150 करोड़ की प्रॉपर्टी। परिवार में किसी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन, 15 जुलाई (बुधवार) की आधी रात को उसी बेटे ने पिता की हत्या कर दी, परिवार जिसकी शादी की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सतीश महाना के बयान पर बवाल:भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; कानपुर पुलिस से भी झड़प, बैज नोचे, खींचकर थाने ले गई
    Next Article
    चाकू-चापड़ लहराते हुए महिला प्रिंसिपल बोली- काट डालूंगी:कौशांबी के सरकारी स्कूल में 5 दिन से दहशत; BSA ने सस्पेंड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment