Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौकी के पास दबंगों ने ट्रक चालक को पीटा:शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र में एमएसके रोड पर हुई घटना, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के शामली में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक घटना सामने आई है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एमएसके रोड पर कुछ युवकों ने सरेराह एक ट्रक को रोककर उसके चालक को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वारदात विशाल मेगा मार्ट के पास हुई, जहां बदमाशों ने बीच सड़क पर ट्रक को रोका। उन्होंने चालक को नीचे उतारा और बेल्टों से उसकी पिटाई की। घटना के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल एसटी तिराहा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है। इससे पहले भी जनपद की खन्द्रावाली पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया था। पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार आपको बता दें कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एमएसके रोड पर एसटी तिराहे पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी का है। वीडियो में विशाल मेगा मार्ट के पास बीच सड़क पर कुछ दबंग युवक बेल्ट के बल पर एक ट्रक को बीच सड़क पर रुकवा लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ट्रक चालक को जबरन केबिन से बाहर खींच रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। राहगीर और स्थानीय लोग मूकदर्शक बनकर यह ड्रामा देखते रहे, लेकिन दबंगों के डर से कोई भी चालक को बचाने का साहस नहीं जुटा सका। ट्रक के पीछे चल रही एक गाड़ी से युवकों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। रविवार को ही पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशाल मेगा मार्ट के सामने बारातघर में लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में आया कि किसी गाड़ी में साइड लगने को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद पिटाई की गई। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉ. अब्दुल जलील फरीदी पुस्तक का विमोचन:वक्ता बोले- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
    Next Article
    लखनऊ में नहा रही युवती का पड़ोसी ने वीडियो बनाया:तांकझांक करते पकड़ा गया युवक; पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment