Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात अकवान दो दिन में आंध्र प्रदेश पहुंचेगा:145kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, भारी बारिश की चेतावनी; आंध्र में 3 हफ्ते में तीसरा तूफान

    14 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान आज शाम तक गंभीर तूफान में बदल सकता है। इसके 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट से टकराने के आसार हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 120 से 130kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो 145kmph तक पहुंच सकती हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में 21 नवंबर तक तेज बारिश का अलर्ट है। चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अकवान तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला तीसरा तूफान होगा। पिछले दो तूफानों से करीब 7 हजार करोड़ रुपए की फसल बर्बाद हुई है। मैप में देखें चक्रवात अकवान की स्थिति पहाड़ों पर बर्फबारी, बद्रीनाथ में नदी का पानी जमा इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद तापमान -11°C पहुंचा गया। इससे नदी का पानी जमने लगा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत आठ राज्यों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से इन राज्यों में 20-21 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… दिल्ली में AQI 333 तक पहुंचा दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.6°C रहा, जो सामान्य से 0.7°C कम है। ठंड के साथ दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सिरिफोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 333 रहा। राज्यों से मौसम की खबरें… बिहार: 2 दिनों में 1-3 डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कोहरे का दिखेगा असर बिहार में अगले दो दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट होगी। 72 घंटों तक सुबह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 10 शहरों में पारा 15°C से कम, काशी में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर हुई यूपी में ठंड बढ़ गई है। 10 शहरों में पारा 15°C से नीचे लुढ़क गया है। मंगलवार सुबह वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर और रामपुर में कोहरा छाया रहा। काशी में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 9 जिलों में 20 नवंबर को आंधी-बारिश मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सर्द हवा चलने से कई शहरों में रात का पारा 5°C तक गिरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। सोमवार को उत्तरी राजस्थान के जिलों में कोहरा छाया। सुबह-शाम हल्की सर्द हवा चलने से कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 5°C तक गिरावट हुई। इससे यहां सुबह-शाम अचानक सर्दी तेज हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: पहली बार पारा 10.9°C पर लुढ़का, 24 घंटे में 3.1°C तक तापमान गिरा हरियाणा में सर्दी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सीजन में पहली बार 10°C के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 3.1°C की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में पारा 18°C से नीचे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। राज्य में ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। प्रदेश के 17 जिलों में पारा 18°C से नीचे है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 22 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं, कुकुमसेरी का तापमान माइनस 4.1°C तक पहुंचा हिमाचल प्रदेश के किसी भी हिस्से में 22 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में रात के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4.1°C पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 शहरों की हवा जहरीली, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 11°C पहुंचा उत्तराखंड के 5 शहरों की हवा खराब हो गई है। इनमें रुद्रपुर का AQI 245, जसपुर का 180, रुड़की का 213, हरिद्वार और बाजपुर का 150-150 दर्ज किया गया। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है। बद्रीनाथ में -11°C पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार:अवमानना केस में कहा- 3 हफ्ते में जवाब नहीं दिया तो फिर मौका नहीं मिलेगा
    Next Article
    CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO:जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment