Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिली राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री:कई देश से आए राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों से की मुलाकात

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह चिली में आयोजित राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए है और उन्होंने इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारत सरकार द्वारा भारत के प्रतिनिधित्व करने के लिए कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को जिम्मेदारी देते हुए वहां भेजा गया था। यहां वह इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चिली के नए राष्ट्रपति को भारत सरकार और अपनी ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिली राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… सिंह ने चिली की जनता को इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत साझा समृद्धि और वैश्विक सहयोग के लिए चिली के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। शपथग्रहण समारोह के अवसर पर, विदेश राज्य मंत्री ने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। भारत, परस्पर सम्मान, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित चिली तथा लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के साथ अपने बढ़ते सहयोग को अत्यंत महत्व देता है। इससे पहले भी विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ममता बनर्जी का पुतला दहन:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर भाजपा का प्रदर्शन
    Next Article
    मोनालिसा-फरमान की शादी पर दूल्हे के पिता का कड़ा ऐतराज:बागपत में बोले- बेटे ने सही नहीं किया, घर में नहीं घुसने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment