Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोनालिसा-फरमान की शादी पर दूल्हे के पिता का कड़ा ऐतराज:बागपत में बोले- बेटे ने सही नहीं किया, घर में नहीं घुसने देंगे

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई लड़की मोनालिसा से शादी करने के बाद फरमान का नाम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ने केरल में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर विवाह किया और बाद में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। सूचना आने के बाद पलड़ा गांव और फरमान के परिवार में हलचल मच गई है। गांव की चौपालों और गलियों में लोग इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव का बताया जा रहा है। फरमान के पिता ने इस शादी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बेटे ने समाज और परिवार की परंपराओं के खिलाफ जाकर गलत कदम उठाया है, जिससे परिवार की इज्जत को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फरमान गांव आता है तो उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। अब जानिए पूरा मामला पलड़ा गांव में जफर अली अपने परिवार के साथ रहता है। जफर अली खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता का नाम निशा है। परिवार में कुल सात भाई-बहन बताए जाते हैं। फरमान सबसे बड़ा है। उससे छोटे दो भाई और तीन बहन हैं, जबकि उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। फरमान का बचपन पलड़ा गांव में ही बीता। वह अक्सर गांव की गलियों और मैदानों में दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा और कबड्डी जैसे देसी खेल खेलता नजर आता था। गांव के इरफान, जावेद, इमरान और रसीद का कहना है कि फरमान मिलनसार स्वभाव का था और युवाओं के बीच उसकी अच्छी पहचान थी। गांव से पढ़ाई, मेरठ यूनिवर्सिटी से किया ग्रेजुएशन फरमान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पलड़ा गांव से ही की। उसने गांव से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास किया और इसके बाद चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद फरमान एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पहले दिल्ली और फिर मुंबई चला गया। इसके बाद वह कुछ समय से केरल में भी रह रहा था। करीब एक साल पहले वह कुछ दिनों के लिए गांव आया था और परिजनों से मिलकर फिर वापस चला गया। टीवी पर खबर देखकर परिवार को लगी जानकारी परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी टीवी पर खबर देखने के बाद मिली। परिजनों के मुताबिक पिछले कई महीनों से फरमान से उनका संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। खबर देखने के बाद परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। परिवार ने जताया कड़ा विरोध इस शादी को लेकर परिवार ने कड़ा विरोध जताया है। फरमान के पिता जफर अली ने कहा कि फरमान ने समाज और परिवार की परंपराओं के खिलाफ जाकर गलत कदम उठाया है, जिससे परिवार की इज्जत को ठेस पहुंची है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर फरमान गांव आता है तो उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं फरमान के भाई ने भी इस शादी का विरोध करते हुए कहा कि समाज की परंपराओं के खिलाफ जाकर उसने गलत फैसला लिया है। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद पलड़ा गांव में चर्चा का माहौल है और लोग इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिली राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री:कई देश से आए राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों से की मुलाकात
    Next Article
    Bhojpuri Actress Monalisa: पवन सिंह संग अफेयर की खबरों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं फिल्मों में साथ काम किया तो बना दी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment