Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    California में दो सहेलियों की जान लेने के आरोप में Anila Baby गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसपर आरोप है कि उसने एक दोस्त को चाकू मारा और दूसरे को अपनी कार से कुचल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मीडिया में आई खबरों और पुलिस के अनुसार, भारतीय मूल की 32-वर्षीय महिला अनीला बेबी ने कथित तौर पर अपनी दो सहेलियों एन. मैरी मैथ्यू (35) और अंजना हरि (35) की लगभग 90 मिनट के अंतराल पर अलग-अलग हमलों में हत्या कर दी। आरोपी और दोनों पीड़ित दोस्त थे और वे मूल रूप से केरल के रहने वाले थे। ये हत्याएं 28 अगस्त को सैन जोस और मिलपिटास में हुईं; ये दोनों शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के साउथ-बे इलाके में हैं और इनके बीच की दूरी 20 किलोमीटर से भी कम है।एबीसी7 न्यूज की खबर के मुताबिक, बाद में जांचकर्ताओं ने दोनों हत्याओं की कड़ियों को जोड़ा और बेबी की पहचान संदिग्ध के तौर पर की। बेबी को उसी दिन गिरफ्तार किया गया और शुरू में मिलपिटास हत्या मामले में उस पर आरोप लगाए गए। हालांकि, आठ सितंबर को सरकारी वकीलों ने मैथ्यू की मौत के मामले में भी उसपर हत्या का आरोप लगाया।सैन जोस पुलिस विभाग (एसजेपीडी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, “इस घटना का मकसद और इससे जुड़ी परिस्थितियों की अभी जांच जारी है।” एबीसी7 न्यूज की खबर के मुताबिक, बेबी पर प्रथम-डिग्री हत्या के दो आरोप हैं और दोषी पाए जाने पर उसे 50 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। खबर में जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि पहली हत्या 28 अगस्त को सैन जोस में लिंडा विस्टा स्ट्रीट पर मैथ्यू के घर पर हुई थी। एसजेपीडी ने बताया कि मैथ्यू अपने सैन जोस स्थित घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिलीं, उनके शरीर पर चाकू के घाव थे और उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।लगभग 90 मिनट बाद, बेबी ने हरि को मिलपिटास में अपने अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में बुलाया। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, बेबी और हरि एक ही अपार्टमेंट परिसर में रहते थे और दोस्त एवं परिवार वाले उन्हें करीबी मित्र मानते थे। जांचकर्ताओं को गवाहों ने बताया कि जब हरि, बेबी की गाड़ी के पास पहुंचीं, तो वह शांत और मित्रवत लग रही थीं।खबर के मुताबिक, जब वह गाड़ी के सामने आईं, तो गाड़ी की रफ्तार अचानक तेज हुई और उन्हें टक्कर मार दी। खबर के अनुसार, हरि को टक्कर मारने के बाद बेबी कथित तौर पर अपार्टमेंट परिसर से भाग गई और तीन अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। खबर के मुताबिक, बाद में पुलिस को लगभग 1.6 किलोमीटर दूर एक दवा की दुकान के बाहर खड़ी नीले रंग की टोयोटा एसयूवी मिली।अखबार की खबर के अनुसार, ड्राइवर के तौर पर पहचानी गई बेबी की बातें बेतुकी लग रही थीं, वह अधिकारियों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही थी और उसके हाथों-पैरों पर खून लगा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर सांता क्लारा काउंटी मेन जेल भेज दिया गया। इस बीच, केरलम सरकार ने हरि और मैथ्यू के शवों को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं और राज्य के अधिकारियों ने उनके परिवारों को कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने में मदद का भरोसा दिलाया है।कैलिफोर्निया में भारतीय दूतावास और मलयाली एसोसिएशन भी परिवारों की मदद कर रहे हैं। परिवार वाले शवों को सौंपे जाने और अंतिम संस्कार के लिए केरलम वापस लाए जाने से पहले पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Saudi Arabia की मुख्य तेल पाइपलाइन पर Drone Attack, इराक ने शुरू की जांच
    Next Article
    Anthropic और OpenAI में सुरक्षा चिंताओं पर इस्तीफे, AI की तेज दौड़ जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment