Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती कार में छात्रा से गैंगरेप, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर:ललितपुर में आधी रात को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा, बलेनो कार से भाग रहा था

    1 day ago

    1

    0

    ललितपुर में 19 साल की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने देर रात एक बजे मेन आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया। इंस्पेक्टर अनुराग अवस्थी और स्वाट टीम प्रभारी अतुल तिवारी अपनी टीम के साथ सुरेंद्र सेन (25) निवासी बमरौला की तलाश कर रहे थे। रात करीब 1 बजे राजघाट के पास चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार आती दिखी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी जखौरा मार्ग पर पुलिया के पास कार खड़ी कर भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में सुरेंद्र सेन के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा मिला। रात करीब 2:20 बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता के प्रेमी बादल राजा और कार चालक रविशंकर (निवासी बमरौला) को बुधवार शाम को ही पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था। गैंगरेप की वारदात बुधवार को जाखलौन कस्बे में हुई। अब विस्तार से समझिए पूरा मामला पीड़िता ने पुलिस को बताया- मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह घर के बाहर दुकान पर बैठी थी। तभी गांव का ही बादल राजा वहां पहुंचा। उसने कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है। छात्रा ने बात पूछी तो आरोपी ने कार में बैठकर आराम से बताने को कहा। परिचित होने के कारण वह उसके साथ चली गई। बादल राजा कार को हाईवे से बिरधा होते हुए जाखलौन कस्बे के आगे बंदरगुड़ा और पंप कैनाल मार्ग की ओर ले गया। इस बीच बादल राजा और उसके साथी सुरेंद्र सेन ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा युवक लगातार कार चलाता रहा। 5 घंटे तक कार में घुमाया, फिर रेलवे स्टेशन छोड़ा पीड़िता के मुताबिक, तीनों आरोपी उसे शाम करीब 6 बजे घर से लेकर गए। वे करीब पांच घंटे तक अलग-अलग रास्तों पर घुमाते रहे। रात 11 बजे के बाद उसे घर से 15 किमी दूर ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह उसने अपने मोबाइल से बहन को फोन कर पूरी घटना बताई। इसके बाद रात करीब 12 बजे उसके माता-पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसे अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। मां बोलीं- घर लौटी तो बेटी नहीं मिली पीड़िता की मां ने बताया कि वह मंगलवार शाम ललितपुर से घर लौटीं तो बेटी घर पर नहीं दिखी। पड़ोसियों ने बताया कि गांव का रहने वाला बादल राजा उसे अपने साथ कार में ले गया है। देर रात 11 बजे के बाद बेटी का फोन उसकी बहन के मोबाइल पर आया, तब घटना की जानकारी मिली। छात्रा के घर से 300 मीटर दूर रहता है आरोपी पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बादल राजा का घर छात्रा के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। जबकि, दूसरा आरोपी सुरेंद्र सेन पास पांच किमी दूर एक गांव का रहने वाला है। दोनों आपस में दोस्त हैं। पीड़िता का प्रेमी बादल राजा के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वो बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया - गैंगरेप का आरोपी सुरेंद्र पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वो वारदात में इस्तेमाल हुई बलेनो कार से भाग रहा था। अब तीनों आरोपी पुलिस के कब्जे में हैं। तीनों पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएग। ---------- ये खबर भी पढ़ें बेटे ने पिता की 6 गोलियां मारकर हत्या की:150 करोड़ की प्रॉपर्टी चाहता था, मां लाश देख चीखी, कहा- तूने घर उजाड़ दिया गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे आरोपी ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। बेटा शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह ढाई घंटे मूसलाधार बारिश:कई इलाकों में अलग-अलग समय में बरसात, रात में भी जोरदार आंधी-पानी आया था
    Next Article
    लखनऊ में मौत के बाद गांव पहुंचा साइंटिस्ट का शव:पिता ने दो सहकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment