Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती क्रेटा पर गिरा पोल, सपा नेता की मौत:60 फीट ऊंचा, 1000 किलो वजन; प्रतापगढ़ में हाईमास्ट लगाते वक्त हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सपा नेता की चलती कार पर 1000 किलो वजनी हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। मौके पर ही सपा नेता की मौत हो गई। वह चीख भी नहीं पाए। पोल कार के ड्राइवर वाले हिस्से में आगे की ओर गिरा। इससे कार पीछे से दो फीट ऊपर उठ गई। घटना रविवार दोपहर एक बजे अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारत पेट्रोलियम के सामने हाईमास्ट लाइट लगाने का काम चल रहा था। मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पोल गिर गया। घटना के समय सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर आ रहे थे। लालबहादुर यादव (47) ने वर्ष 2022 में अंतू नगर पंचायत से चुनाव लड़ा था। वह PWD के ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… लालबहादुर तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके 4 बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। लाल बहादुर के पिता बड़े लाल यादव का निधन हो चुका है। सबसे छोटा भाई वकील है, जबकि बीच वाला भाई गांव में खेती-बाड़ी करता है। 4 फरवरी को उनकी इकलौती छोटी बहन की शादी थी। वहीं उनके मामा की बेटी की भी शनिवार रात शादी थी। आज सुबह वह घर आए थे और प्रतापगढ़ के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। कार रफ्तार में थी, ऊपर से पोल गिर रहा था पूरा हादसा पेट्रोल पंप से सटे एक बंगले के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। 14 सेकेंड की क्लिप में दिख रह है कि सपा नेता की कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ऊपर से पोल गिर रहा है। पोल कुछ सेकेंड में सपा नेता की कार के अगले साइड पर गिर जाता है। सपा नेता लाल बहादुर यादव बाबूगंज बाजार में रहते थे। वह दोपहर एक बजे के करीब क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि ऊपर से हाईमास्ट का पोल उनकी कार पर गिर गया। लाल बहादुर की कार का पिछला हिस्सा हवा में उठ गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया। वह सीट और पोल के बीच फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने पोल सरका कर उन्हें निकाला। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिना सुरक्षा के ही पोल खड़ा हो रहा था घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पोल लगाने के दौरान लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। ----------------- मंत्री निषाद बोले-पाकिस्तान का हाल सड़क के कुत्ते जैसा:फैंस बोले- पाक को रेल दिया जाएगा; यूपी में भारत-पाक मैच, जोश हाई देश की भावनाओं का जुड़ाव खेल से है।...जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते हैं कि इधर जाना है या उधर जाना है। यही कुछ देशों का हाल हो गया है, वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि देश कैसे चलाना है, किससे संबंध रखने हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन करेंगे शांति वार्ता, जेलेंस्की ने जताई युद्ध खत्म होने की उम्मीद
    Next Article
    गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज...VIDEO:डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर पुलिस और किसानों में झड़प, गुस्साई भीड़ ने मारे पत्थर; एक महिला गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment