Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन दुष्कर्म मामले में टीटीई का भाई गिरफ्तार:जीआरपी ने फरार आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में पकड़ा, आरोपी की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में दुष्कर्म के आरोपी टीटीई राहुल कुमार के भाई गणेश कुमार को जीआरपी ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी टीम ने उसे सलेमपुर-वाराणसी रेल मार्ग स्थित चकरा रोड हाल्ट के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गणेश कुमार मामले को प्रभावित करने के प्रयास में कुछ लोगों से संपर्क कर रहा था। उसे आरोपी टीटीई को संरक्षण देने और फरार होने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह पूछताछ में असहयोग कर रहा था और तथ्यों को छिपा रहा था। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह मामला 15 फरवरी का है। मऊ जनपद की एक एनसीसी छात्रा ने आरोप लगाया था कि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में इंदारा से देवरिया के बीच एसी प्रथम श्रेणी कोच में टीटीई राहुल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के पास टिकट नहीं होने पर उसे कार्रवाई की धमकी दी गई थी। तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। मुख्य आरोपी टीटीई राहुल कुमार पिछले 13 दिनों से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की पांच टीमें और एसटीएफ लगातार दबिश दे रही हैं। रेलवे विभाग ने आरोपी को निलंबित कर उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। जीआरपी देवरिया के थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार गणेश कुमार बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के समसारा सदिसोपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल कुमार के नेपाल में होने की भी सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि के प्रयास जारी हैं। बिहार में किसी अन्य मामले में उसकी गिरफ्तारी की चर्चा पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार टीटीई की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मरने के बाद SIR से मुक्ति पा जाऊंगा':लिखकर BLO ने किया सुसाइड, फतेहपुर में बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही थी छुट्टी
    Next Article
    पेड़ की छांव में बैठी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा:कानपुर में विधायक के बेटे के आर्शीवाद समारोह में आई थी कार, रेलवे मैदान में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment